अमल कुमार - जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
- By
- Amal Kumar
- November-26-2018
जनता के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर कार्य करने के उद्देश्य से मोती नगर विधानसभा के ज़खीरा में मोती नगर विधानसभा अध्यक्ष युवा जदयू संतोष जी की अध्यक्षता में यूथ कार्यकर्ता मीटिंग एवं जन संवाद कार्यक्रम का संचालन किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत मंच संचालन का कार्यभार मो. अमजद जी ने संभाला. मुख्य रूप से कार्यक्रम के अंतर्गत मिथलेश कुमार जी (सह प्रभारी दिल्ली), अमल कुमार जी (युवा जदयू दिल्ली अध्यक्ष), दिवाकर वर्मा जी (युवा जदयू दिल्ली उपाध्यक्ष), अजय कुमार जी (उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी) के सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.

गौरतलब है कि युवा जदयू दिल्ली प्रदेश में युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए प्रयासरत है. जिस प्रकार माननीय नीतीश कुमार (बिहार मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू) ने बिहार प्रदेश में जदयू को स्थापित किया है और अपने सिद्धांतों व आदर्शों की प्रतिस्थापना की है, वह काबिलेगौर है. उसी कड़ी में युवा जनता दल भी देश भर में प्रदेश, जिला एवं बूथ स्तर पर प्रगतिशील होकर आगामी चुनावों के लिए तैयारी कर चुका है और युवाओं को राजनीति से जोड़ने के मद्देनजर तत्परता से क्रियाशील है.

युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमल कुमार जी के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश में युवा जदयू जनता के बीच अपनी विशेष छवि बनाने में सफल हो रहा है. युवा जदयू जनता की आधारभूत समस्याओं को लेकर अक्सर सरकार के सम्मुख धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन इत्यादि का आयोजन करता रहता है, इसी श्रृंखला के अंतर्गत युवा जदयू द्वारा जनता से सीधा संवाद कायम कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया. स्वच्छता, बिजली, पेयजल आदि के अतिरिक्त अन्य सुविधाओं को लेकर भी मोती नगर विधानसभा के अंतर्गत जनता से चर्चा की गयी और समस्याओं के समाधान हेतु बेहतर नीति निर्माण एवं योजनानुरूप क्रियान्वन पर बल दिया गया.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
