अमल कुमार - पूर्वांचलियों की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन को सौंपा गया ज्ञापन
- By
- Amal Kumar
- October-01-2018
दिनांक – 1 अक्टूबर, 2018
नई दिल्ली
दिल्ली में पूर्वांचल एवं अन्य प्रवासियों की स्वास्थ्य समस्या को ध्यान में रखते हुये युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के सान्निध्य में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री श्री सतेन्द्र जैन जी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अमल कुमार जी काफी समय से दिल्ली में प्रवासियों, विशेषकर पूर्वांचलियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते आए हैं, इसी कड़ी में उन्होंने अन्य युवा कार्यकर्ताओं की सहभागीदारी में स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर पूर्वांचलियों की स्वास्थ्य समस्या को लेकर अपनी बात रखी.

इस अवसर पर युवा जदयू दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष दिवाकर वर्मा जी, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी अजय कुमार जी एवं परवेज अहमद जी भी उपस्थित रहे.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
