संतोष कुमार नियुक्त हुए रोहिणी विधानसभा के अध्यक्ष
- By
- Amal Kumar
- August-02-2018
दिनांक, 02/08/2018
दिल्ली
युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार जी ने श्री संतोष कुमार जी को रोहिणी विधान सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी श्री अजय कुमार जी, उपाध्यक्ष श्री दिवाकर किशोर वर्मा, रिठाला विधानसभा अध्यक्ष अमलेश कुमार जी, रीना कुमारी जी, विजय पाल जी, मोहम्मद राजिक जी, पिंटू कुमार जी तथा अन्य कार्यकर्त्ता सम्मिलित रहे. अमल जी तथा सभी युवा जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा युवा टीम के तरफ से संतोष कुमार जी को हार्दिक बधाई दी गयी.

गौरतलब है कि दिल्ली में युवा जदयू के संगठन विस्तार हेतु और पार्टी को कुशल रूप से विकसित करने की दिशा में अमल जी निरंतर प्रयास कर रहे हैं. उनके अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि दल मजबूती से दिल्ली प्रदेश में आगे बढ़ रहा है और सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण से माननीय नीतीश कुमार जी की युवा विंग सतत विकसित हो रही है.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
