जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली बैठक की तैयारियां शुरू
- By
- Amal Kumar
- June-11-2018
युवा जदयू दिल्ली प्रदेश द्वारा आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सह मीडिया प्रभारी युवा जदयू के परवेज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली बैठक के लिए युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अमल कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से सभी उचित तैयारियां आरम्भ कर दी हैं. गौरतलब है कि अमल कुमार संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सर्वाधिक सक्रिय माने जाते रहे हैं तथा उनकी देख रेख में राजधानी में जदयू युवा संगठन का बखूबी विस्तार हुआ है.
प्रेस विज्ञप्ति में अमल कुमार जी के द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार के कुशल नेतृत्त्व का नतीजा है कि आज राजधानी में जदयू का संगठनात्मक विस्तार निरंतर हो रहा है. ज्ञातव्य है कि बीते दिनों पटना के बापू सभागार में जदयू का "युवा संकल्प" सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया था, जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था. जदयू युवा मोर्चा दिल्ली में भी सफलता की आशा को लेकर सतत संगठन को मजबूत बनाने का कार्य अमल कुमार के नेतृत्त्व में कर रहा है.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
