राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की सफलता के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन
- By
- Amal Kumar
- July-11-2018
दिनाँक 10/07/2018
जंतर मंतर, नई दिल्ली
जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की सफलता के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें राष्टीय महासचिव सह दिल्ली प्रभारी माननीया श्री संजय झा जी और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी के द्वारा सफल कार्यक्रम करने के लिए तमाम विंग के पदाधिकारियों को धन्यवाद अर्पण किया गया. युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री अमल कुमार जी के द्वारा कार्यकारिणी की बैठक करने का अवसर प्रदान करने के लिए माननीय जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय माहसचिव सह राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह जी, माननीय संजय झा जी और माननीय श्री संजय कुमार जी को युवा जदयू के तरफ से धन्यवाद दिया गया. साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार पार्टी की मजबूती और विकास के लिए प्रयास करते रहने का आग्रह भी सभी कार्यकर्ताओं से किया गया.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
