जदयू कार्यालय में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन
- By
- Amal Kumar
- July-30-2018
28 जुलाई, 2018
7 जंतर मंतर, नई दिल्ली
पार्टी के विस्तार एवं सशक्तिकरण हेतु जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व संयुक्त सचिव श्री संजीव तिवारी जी ने अपने साथियों के साथ जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की. युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव श्री मिथलेश प्रसाद जी एवं दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री अमल कुमार जी ने सभी युवा साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार जी पार्टी को मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयासरत होकर कार्य कर रहे हैं. उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरुप जदयू दिल्ली में केवल विस्तृत ही नहीं, अपितु लोकप्रिय भी हो रहा है. आम जनता के मर्म को समझते हुए अमल जी विकास कार्यों की मुहिम चलाना चाहते हैं, जिसके लिए वे संगठन की मजबूती को प्राथमिकता मानते हैं. उनके अनुसार मौजूदा दिल्ली सरकार जनता की समस्याओं का निदान करने में लगातार असफल रही है, वे चाहते हैं कि दिल्ली में खोखले सिद्धांतों की नहीं अपितु कुशल रणनीतियों की सरकार बने. जिसके लिए अमल जी दल के अन्य प्रतिभासंपन्न कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सतत क्रियाशील हैं.

संगठन विस्तार की इसी श्रृंखला में जदयू की सदस्यता लेने वालो में प्रमुखत: श्री इकवाल हुसैन, श्री मनीष शर्मा, श्री विशाल जॉली, श्री विक्की जी सहित भारी संख्या में लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्री अजय कुमार जी, श्री दिवाकर जी, बिहार प्रदेश युवा महासचिव श्री उत्कर्ष कुमार जी, दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सत्यप्रकाश मिश्रा जी, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री बी. के. शाही जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
