"बाइस में बाइसिकल", के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है समाजवादी पार्टी और इसी कड़ी में इंदिरा गांधीप्रतिष्ठान में समाजवादी व्यापार सभा के तत्वावधान में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वयं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में उन्होंने व्यापारी महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि जब व्यापारियों ने मन बना लिया है तो भाजपा का जाना और सपा का आना तय है। हम उत्तर प्रदेश में लगातार जा रहे हैं। माहौल बदलाव का है। अब इस सरकार को लोग देखना नहीं चाहते हैं। इतना दुख किसी सरकार ने नहीं दिया। व्यापारी, किसान और नौजवान संकट में हैं।
व्यापारी महासभा के इस विशाल कार्यक्रम के अंतर्गत अखिलेश यादव जी ने व्यापारियों के खिलाफ प्रदेश में अपराधों के बढ़ते ग्राफ और उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इस व्यापारी महाकुंभ में सचिव सोनू कनौजिया, प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, उपाध्यक्ष पवन मनोचा, पार्षद मोनू कनौजिया सहित बड़ी संख्या में सहयोगी मौजूद रहे।