बदरपुर विधानसभा के अंतर्गत युवा जदयू कार्यकर्ता बैठक
- By
- Amal Kumar
- July-30-2018
29 जुलाई, 2018
बदरपुर, दिल्ली
बदरपुर की ओम नगर कॉलोनी में स्थित गंगा देवी पब्लिक स्कूल में जदयू प्रदेश सचिव श्री अनिल कुमार जी की अध्यक्षता में युवा जनता दल (यू) की कार्यकर्ता बैठक सह मिलन समारोह रखा गया. इस आयोजन के माध्यम से बहुत से युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी और पार्टी की मजबूती को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यप्रणाली पर विचार- विमर्श भी किया गया.

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव श्री मिथलेश प्रसाद जी, युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री अमल कुमार जी, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्री अजय कुमार जी, महासचिव श्री पवन यादव जी, हरियाणा प्रदेश महासचिव श्री विजय शर्मा जी मौजूद रहे.

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद यादव जी ने कार्यक्रम का संचालन कार्य समपन्न किया. बैठक में श्री कुंवर भानु प्रताप सिंह को प्रदेश सचिव, श्री अरुण शर्मा को साउथ दिल्ली मीडिया प्रभारी, श्री राहुल कुमार को वार्ड 99 का उपाध्यक्ष तथा श्री शिशिर श्रीवास्तव को वार्ड 99 एस का उपाध्यक्ष बनाया गया.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
