Amal Kumar
  • Home
  • About
  • Updates
  • Gallery
  • Join
  • जन सुनवाई

हिंडन नदी अपडेट – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय पर्यवरण गतिविधि बैठक में पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, पॉलिथीन हटाओ का नारा गूंजा

  • By
  • Raman Kant
  • Rakesh Prasad
  • Deepika Chaudhary
  • September-23-2019
पर्यावरण संरक्षण के गंभीर मुद्दें को ध्यान में रखते हुए हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि की बैठक का संचालन किया गया, जिसमें “पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, पॉलिथीन हटाओ” विषय पर मंत्रणा करने के उद्देश्य से 23 प्रान्तों के लगभग 250 प्रतिनिधि मौजूद रहे. आज जिस तरह ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण पर संकट के बदला मंडरा रहे हैं, ऐसे में बेहद जरूरी है कि हम व्यक्तिगत स्तर पर हर एक प्रयास करें जिससे पर्यावरण का स्वास्थ्य भी सुधार सके.

फतेहाबाद रोड स्थित पर्ल रिसोर्ट में हुई इस बैठक के अंतर्गत सभी मौजूदा अथितियों ने बदलते पर्यावरण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अपने अपने विचार रखे. जिनमें आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि

“आज ग्लोबल वार्मिंग के चलते हिमखंड पिघल रहे हैं, और नदियों में बाढें आ रही हैं. आज जहां एक ओर ग्लेशियर पिघलने से समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है तो वहीँ भूजल स्तर निरंतर गिरता चला जा रहा है. आज बाढ़ों के कारण महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है और कुछ राज्य भूगर्भ जल की समाप्ति के चलते सूखे की चपेट में हैं. भूमिगत जल में प्रदूषण भी इतना अधिक बढ़ गया है कि कुछ स्थानों पर तो 90 फीसदी भूजल प्रयोग लायक भी नहीं है. अब समय है कि हमें अपनी उपभोगवाडी प्रवृति पर नियंत्रण लाना होगा और अपने स्वाभाव को पर्यावरण हित की ओर मुखर करना होगा.”

पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को व्यापक तौर पर संचालित करने और जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में बल देते हुए डॉ. कृष्ण गोपाल ने अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा,

“आज 60 फीसदी बीमारियां मात्र प्रदूषण के कारण हो रही हैं. जिससे रोकथाम के लिए सबसे बड़ा उपाय वृक्षारोपण है, आज हर व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना होगा और उन्हें कटने से रोकने के लिए भी प्रतिबद्धता से तैयार होना होगा.”

वहीँ बैठक के बाद हुई चर्चा में नीर फाउंडेशन के निदेशक, भूजल सेना के अध्यक्ष और हाल ही में नमामि गंगे के सदस्य चुने गए रमनकांत त्यागी ने बताया कि,

"पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और ग्रामीण विकास के लिए नीर फाउंडेशन हर स्तर पर प्रयासरत है और विगत 20 वर्षों से नदियों के संरक्षण की दिशा में कार्य जारी है. जिसके अंतर्गत सबसे बड़ी उपलब्धि यमुना की सहायक हिंडन का उद्गम स्त्रोत शिवालिक की पहाड़ियों में खोज निकालना रहा है और इसे पुनर्जीवित करने के तमाम प्रयास आज अनवरत जारी हैं. आज यमुना में अपना जल नहीं है, केवल सीवरेज और इंडस्ट्रियल वेस्ट ही यमुना में जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि इसकी प्रमुख सहायक नदियों को स्वच्छ बनाया जाये और उन्हें नवजीवन देकर यमुना को भी स्वच्छ किया जाये."

बैठक में विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर की गयी चर्चा

लगभग तीन सत्रों में चली इस बैठक के अंतर्गत सर्वप्रथम पूर्व सह सरकार्यवाह डॉ. गोपाल कृष्ण, अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि के प्रमुख गोपाल आर्या और सह प्रमुख राकेश जैन के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. बैठक में की गयी चर्चा के अहम बिंदु इस प्रकार हैं..

  • 1. आयोजन में उपस्थित सभी प्रांत प्रतिनिधियों ने अपने प्रान्तों से जुडें पर्यावरण प्रयोग और अनुभव सभी के साथ साझा किये.
  • 2. पर्यावरण संरक्षण को लेकर दायित्व, कार्य योजना और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की गयी. साथ ही सभी समस्याओं के समाधान हेती जिज्ञासा समाधान का प्रावधान भी रखा गया.
  • 3. पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित कुछ पुस्तकों का भी विमोचन किया गया, जिनमें पर्यावरण एक आत्मोत्कर्ष, आयो पर्यावरण बचाएँ सहित अन्य कुछ पुस्तकें भी शामिल रही.
  • 4. पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रमुख नीतियों के बेहतर क्रियान्वन, पॉलिथीन हटाकर उसके अन्य विकल्पों की ओर ध्यान देना इत्यादि मुद्दों पर भी गहन चर्चा की गयी.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

अमल कुमार-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती  सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

अमल कुमार-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के ...

अमल कुमार-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस  संविधान दिवस की शुभकामनायें

अमल कुमार-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस संविधान दिवस की शुभकामनायें

देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही भारतीय राजनीतिज्ञों और विद्वेताओं ने देश के अपने एक विशेष संविधान होने पर चर्चा शुरू कर दी थी। इसी क्रम...

अमल कुमार-छठ पूजा की शुभकामनाएं  छठ पूजा  जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

अमल कुमार-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

अमल कुमार-छठ पूजा के दूसरे दिन छठ पूजा ( खरना)  खरना की शुभकामनायें

अमल कुमार-इंदिरा गाँधी जी की जयंती  इंदिरा गांधी जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन

अमल कुमार-इंदिरा गाँधी जी की जयंती इंदिरा गांधी जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन

19 नवंबर, 1917 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक प्रतिष्ठित परिवार में जन्मी इंदिरा गांधी का बचपन का नाम प्रियदर्शिनी था। आजाद भारत के प्र...

अमल कुमार - छठ पर्व की शुभकानाएं, जानें छठ पूजा के पहले दिन “नहाय खाय” का महत्त्व

अमल कुमार - छठ पर्व की शुभकानाएं, जानें छठ पूजा के पहले दिन “नहाय खाय” का महत्त्व

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

अमल कुमार-लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि लाला लाजपत राय पुण्यतिथि  पे उन्हें कोटि कोटि नमन

अमल कुमार-लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि लाला लाजपत राय पुण्यतिथि पे उन्हें कोटि कोटि नमन

लाला लाजपत राय बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा से धनी थे। एक ही जीवन में उन्होंने विचारक, बैंकर, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी की भूमिकाओं को बखूबी ...

अमल कुमार-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

अमल कुमार-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

“राम”...मात्र दो शब्दों और एक मात्रा के संयोजन से बना एक शब्द है, लेकिन इस छोटे से शब्द में सार्थक जीवन जीने का प्रत्येक सूत्र छिपा हुआ है. ...

अमल कुमार-शुभ गोवर्धन पूजा  गोवर्धन पूजा  सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-शुभ गोवर्धन पूजा गोवर्धन पूजा सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, जिसे अन्नकूट के नाम से भी ख्याति प्राप्त है. वास्तव में यह प्रकृति के प्रति अपनापन दर्शाने का ए...

अमल कुमार-शुभ धनतेरस  धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-शुभ धनतेरस धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपावली से दो दिन पहले से ही त्यौहारों की श्रृंखला शुरू हो जाती है. दिवाली के आगमन का श्री गणेश होता है धनतेरस से, यह पर्व धन और आरोग्य के द...

अमल कुमार-अबुल कलाम आज़ाद  अबुल कलाम आजा़द की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन

अमल कुमार-अबुल कलाम आज़ाद अबुल कलाम आजा़द की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन

आज के दिन को हम मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के रूप में जानते है। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद का जन्म 11 नवंबर, 1888 क...

अमल कुमार- एनडीए की शानदार जीत, बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार

अमल कुमार- एनडीए की शानदार जीत, बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को करीब 15 घंटे चली वोटों की गिनती के बाद एनडीए ने बढ़त बनाये हुए जीत हासील की. जीत की खुशी जाहीर कर...

More

अमल जी के अपडेट पाने के लिए सब्सक्राइब करें

जनता दल यूनाइटेड के झंडे तले दिल्ली क्षेत्र में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे अमल जी अपने कार्यों को अपने पोर्टल पर लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और जानने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Amal Kumar & Navpravartak.com Terms  Privacy