जदयू संगठन की मजबूती के लिए पुणे में हुई चर्चा
- By
- Amal Kumar
- June-14-2018
दिनांक : 13 जून, 2018
पुणे, महाराष्ट्र
युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अपने बिजनेस टूर के उद्देश्य से पुणे (महाराष्ट्र) पहुंचे. यहां वह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा जदयू श्री संजय कुमार जी के आदेशानुसार युवा जदयू महाराष्ट्र के सचिव श्री कुलदीप आंबेडकर जी से मिले और जदयू संगठन के बारे में चर्चा की. चर्चा में कौसतूफा पाटिल, नारायण चपके एवम् प्रमोद कान्त जी भी शामिल हुए. संगठन की इस वार्ता में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की गई, साथ ही संगठन की मजबूती के विषय में भी चर्चा की गई.
गौरतलब है कि अमल कुमार जी की दिल्ली प्रदेश अध्यक्षता के अंतर्गत जदयू लगातार अपने संगठन को दिल्ली समेत बाकी कई राज्यों में सुदृढ़ बना रहा है. अमल जी के अथक प्रयासों से आज जनता के सम्मुख जदयू एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आता दिख रहा है. संगठन को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने के लिए अमल जी सतत प्रयास कर रहे हैं.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
