अमल कुमार- सरदार उधम सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन
- By
- Amal Kumar
- December-26-2021
जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल को लंदन जाकर गोली मरने वाले सरदार उदम सिंह जी का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब प्रांत के संगरूर जिले के सुनाम गाँव में हुआ | बचपन में उन्हें शेर सिंह के नाम से भी जाना जाता था | बचपन में ही माता पिता की मृत्यु हो जाने के कारण उनका बचपन उनके बड़े भाई साधुसिंह के साथ ही बिता | दोनों भाई एक अनाथालय में पले- बढे पर ये भी शायद उनके हिस्से में नहीं था, वर्ष 1917 में उनके बड़े भाई का भई देहांत हो गया और वह पूरी तरह से अनाथ हो गए |
जीवन के संघर्षो का पूरे हौसले से सामना करते हुए उधम सिंह ने 1919 में देश को आज़ाद कराने में भागीदारी देने का निर्णय ले लिया और क्रांतिकारियों के साथ लड़ाई में शामिल हो गए |
जलियांवाला बाग हत्याकांड ने उन्हें अंदर तक झंझोर दिया ब्रिटिश सरकार के इस हिंसक कदम ने उनके अंदर प्रतिशोध की भावना को जगा दिया और भारत की आज़ादी के लिए कुछ भी कर गुजरने की आग ने उनके अंदर जन्म लिया | उन्होंने गर्वनर जनरल को मरने की प्रतिज्ञा ली और इसको पूरा करने का मौका उन्हें 1940 की रायल सेंट्रल एशियन सोसायटी की मीटिंग में मिला , तब उधम सिंह जी ने लंदन जाकर गवर्नर जनरल की गोली मारकर हत्या कर दी |
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
