अमल कुमार – ईद के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों को मुबारकबाद
- By
- Amal Kumar
- May-24-2020
आप सभी को ईद की दिली
मुबारकबाद
चौतरफा खुशियां, मेले और
चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का
ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर्म, संप्रदाय या समुदाय अपने अपने धार्मिक
रिवाजों को सप्रेम एक दूसरे के साथ मनाते हैं. इसी तरह के उल्लासपूर्ण त्यौहार का
नाम है ईद, इस्लामी कैलेंडर के अनुसार नए चाँद के दिखने के साथ मनाया जाने वाला
उत्सव ईद-उल-फितर या मीठी ईद के नाम से जाना जाता है.
मेरे सभी मुस्लिम भाई-बहन,
जो रमजान के पावन माह में बेहद कठिन रोज़े रखते हैं और ऊपर वाले की इबादत करते
हैं..उनकी सभी दुआएं मुक्कमल होने का पर्व है ईद और मैं हार्दिक तौर पर यही दुआ
करता हूं कि आपकी ईद मिठास और भाईचारे की मिसाल बनें, आपके पारिवारिकजनों में यह
ईद खुशियों की सौगात लेकर आएं.
मेरी विनती है कि आप सभी की ईद सेवईं सी मीठी हो, आपकी जिन्दगी प्रेम और प्रसन्नता सरीखे उपहारों से पूरित हो जायें. इन सभी विनम्र शुभकामनाओं के साथ आपको मेरे और समस्त युवा जनता दल परिवार की और से ईद-उल-फितर की ढेरों मुबारकबाद.आपका
अमल कुमार
प्रदेश अध्यक्ष (युवा जदयू दिल्ली)
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
