अमल कुमार – शहीद जवानों को नमन करते हुए निकाली गयी कैंडल मार्च
- By
- Amal Kumar
- February-16-2019
चले गए जो हँसते -हँसते बाँध अपने सर पे कफ़न,
उन शहीदों की बली को मेरा शत्-शत् नमन

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अमल कुमार जी की उपस्थिति में दिल्ली के अंतर्गत आज कैंडल मार्च का विशाल आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद जवानों की याद में न केवल कैंडल मार्च निकालते हुए उन्हें शत शत नमन किया गया बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ रोषपूर्ण नारेबाजी भी की गयी.

रोहिणी सेक्टर 16 में निकाले गए इस कैंडल मार्च से स्पष्ट हुआ कि पुलवामा में आतंकियों की इस कायराना हरकत से प्रत्येक भारतवासी रोष में है. जिस प्रकार आत्मघाती फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 44 जवानों की नृशंस हत्या कर दी गयी, उससे देशवासी हतप्रभ हैं और आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं.

अमल कुमार जी के साथ साथ अन्य सभी सम्मिलित कार्यकर्ताओं द्वारा “भारत माता की जय”, “वन्देमातरम”, “आवाज दो हम सब एक हैं”, “हमारे शहीद अमर रहे”, “जिस घर से अफज़ल निकलेगा..घर में घुस कर मारेंगे”, “एक भगत सिंह को मारोगे..हजारों और पैदा होंगे” जैसे नारों के साथ साथ “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए गए.

सभी उपस्थित मान्यगणों द्वारा एक स्वर में कहा गया कि
सरकार को आतंकियों को कड़ा जवाब देना होगा. शहीद सैनिकों के परिवारों को सांत्वना
देते हुए, वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा सभी देशवासियों को
दुःख की इस घड़ी में एकजुट रहने का विशेष आग्रह अमल कुमार जी के द्वारा किया गया.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
