अमल कुमार – राजधानी दिल्ली से प्रारंभ हुआ शराबमुक्त भारत अभियान
- By
- Amal Kumar
- July-20-2019
आज जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में राजधानी दिल्ली में “शराब छोड़ो, दूध पियो” अभियान की हुंकार भरी गयी, जो धीरे धीरे समस्त राष्ट्र में सुनाई देगी. जदयू द्वारा जंतर मंतर पर चलाया गया यह अभियान मूल रूप से राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में शराब पर प्रतिबंध लगाने और स्वच्छ समाज के निर्माण के ध्येय से किया जा रहा है. युवा जदयू रष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार जी के नेतृत्त्व में चलाए महा अभियान में तमाम जदयू कार्यकर्ताओं, युवा सदस्यों, पदाधिकारीगण एवं विशाल संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया.
वर्तमान में समस्त भारत में शराबबंदी होनी चाहिए क्योंकि शराब भारतीय समाज का कैंसर है और इसे जड़ से उखाड़ फेंकना प्रत्येक युवा की जिम्मेदारी है. राजधानी दिल्ली से गूंजे “शराब छोड़ो, दूध पियो” के नारे को अब हमारे युवाओं को सार्थक बनाना होगा, हमारे युवाओं को नशे के चंगुल से बहार निकलना होगा और देश को प्रगति की ओर ले जाना होगा.
आज यहां जंतर मंतर से मंच संचालन करते हुए मैं कहना चाहूंगा कि राजधानी दिल्ली से इस तरह की पहल होनी अति आवश्यक है, क्योंकि यहीं से हमारा मुख्य शासन-प्रशासन चलता है, यहां उठी आवाज देश के कोने कोने तक जाती है और राजधानी सहित एनसीआर में स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ प्रशासन, स्वच्छ व्यवस्था और स्वच्छ जीवनशैली का विकास हो, यही हमारा प्रयास है. बिहार में शराबबंदी के बाद हुए परिवर्तन को देखिए. आज शराबबंदी से बिहार विकास की ओर बढ़ रहा है, पहले जहां परिवार बिखर रहा था और समाज दूषित हो रहा था, आज वहां आम जनता विशेषकर महिलाओं और बच्चों को मानसिक सुरक्षा का माहौल मिला है.
युवा जद यू के तमाम राज्यों के अध्यक्ष सहित युवा साथियों एवं समस्त जनता-जनार्दन को मैं तहे दिल से पूरे देश में सफल आयोजन के लिए साधुवाद देता हूँ. आप सभी का साथ और सहयोग ऐसे ही मिलता रहा तो एक स्वच्छ शराबमुक्त देश का निर्माण होने में अधिक समय नहीं लगेगा.
जनता के सहयोग की आकांशा सहित
आपका
अमल कुमार
प्रदेश अध्यक्ष
युवा जदयू दिल्ली
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
