अमल कुमार - आप सभी राष्ट्रवासियों को देश के 73वां स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद
- By
- Amal Kumar
- August-14-2019
सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है..
जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है..
निश्चल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है..!!
15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास के लिए स्वर्णिम दिवस माना जाता है क्योंकि इस दिन अंग्रजों की लगभग 200 वर्ष गुलामी के बाद हमारे देश को आज़ादी प्राप्त हुई थी. भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, उनके समर्पित देशभक्ति भाव और कठिन संघर्षों के बाद ही भारत ब्रिटिश हुकूमत से आज़ाद हुआ था, तब से ले कर आज तक हर 15 अगस्त को हम अपने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं.
इस दिन का ऐतिहासिक महत्व अत्याधिक है, क्योंकि इस दिन की याद आते ही उन शहीदों के प्रति श्रद्धा से मस्तक अपने आप ही झुक जाता है..जिन्होंने स्वतंत्रता के यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति दी. इसी के नाते यह हमारा पुनीत कर्तव्य है कि हम इस स्वतंत्रता को जाया न होने दें, देश का नाम विश्व में सम्मान के साथ लिया जाए, कुछ ऐसा हम कर दिखाएं. हमें यह निर्णय इस स्वतंत्रता दिवस लेना होगा कि हम देश की प्रगति के साधक बनें बाधक नहीं.
इन सुखद आशाओं के साथ आप सभी देशवासियों को 73वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. मेरे एवं समस्त युवा जदयू परिवार की ओर से आप सभी को जय हिन्द, वन्दे मातरम..!!
अमल कुमार
प्रदेश अध्यक्ष
युवा जदयू दिल्ली
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
