अमल कुमार : जदयू दिल्ली प्रदेश के द्वारा किया गया नवनियुक्त सहप्रभारी एवं प्रदेश संयोजक का स्वागत
- By
- Amal Kumar
- September-24-2018
दिनांक – 24 सितम्बर, 2018
7 जंतर मंतर, नई दिल्ली
जनता दल यूनाइटेड दिल्ली प्रदेश के लिए अत्याधिक गौरान्वित एवं हर्षित क्षण का आगमन हुआ. जदयू के 7 जंतर-मंतर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में दिल्ली प्रदेश जदयू ने अपने नवनियुक्त सह प्रभारी श्री मिथिलेश प्रसाद जी एवं नव नियुक्त प्रदेश संयोजक श्री दयानंद राय जी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन श्री सत्यप्रकाश मिश्रा जी के द्वारा किया गया.

इस आयोजन के अंतर्गत दिल्ली प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव श्री संजय झा जी एवं राष्ट्रीय महासचिव जनाब अफाक अहमद खान जी ने नवनियुक्त सह प्रभारी एवं संयोजक को शुभकामनाएं दी. स्वागत समारोह में युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार जी ने अपनी सम्पूर्ण टीम के साथ नवनियुक्त सह प्रभारी एवं संयोजक को मंगलकामनाएं अर्पित की.



क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
