अमल कुमार - अंबाला एयरबेस पर राफेल की हुयी सफल लैंडिंग, वाटर सैल्यूट से हुआ स्वागत
- By
- Amal Kumar
- July-30-2020
भारतीय वायुसेना के लिए गौरान्वित करने वाला क्षण आ चुका है. वर्षों से देश को इसी क्षण की प्रतीक्षा थी, जो राफेल के आने से समाप्त हुयी. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने राफेल का स्वागत वाटर गन सैल्यूट के जरिये किया, जो अपने आप में एक अद्भुत क्षण रहा. फ्रांस से आये राफेल लड़ाकू विमानों के आने से भारत की वायु सुरक्षा और अधिक मजबूत और पुख्ता होगी.
गौरतलब है कि राफेल को विश्व का सबसे ताकतवर फाइटर जेट माना जाता है, इसकी मारक क्षमता इसे बाकी लड़ाकू विमानों से बेहद अलग बनाती है. भारतीय वायु सेना में पांच राफेल विमानों का आना हमारी सैन्य क्षमता को एक नयी वैश्विक गरिमा देगा. मैं इस बड़ी उपलब्धि के लिए भारतीय सरकार को हार्दिक धन्यवाद देना चाहूंगा और साथ ही समस्त युवा जनता दल यूनाइटेड परिवार की ओर से सभी देशवासियों को भारतीय वायुसेना की इस सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
