अमल कुमार – युवा जदयू दिल्ली अध्यक्ष अमल कुमार जी ने की रांची महानगर अध्यक्ष से मुलाकात
- By
- Amal Kumar
- August-20-2018
दिनांक – 19
अगस्त, 2018
रांची, झारखंड
बिहार की सत्ता पर काबिज जनता दल यूनाइटेड की युवा विंग भी आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने में अथक रूप से जुट गयी है. विभिन्न प्रदेशों की युवा जदयू विंग के राष्ट्रीय अध्यक्षों एवं सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों से जदयू देश के राजनैतिक मंच पर सशक्त भूमिका निभाने के लिए मजबूती से कार्यरत हैं. इसी कड़ी में रांची के बोरिया जगह स्थित होटल पांडेय में युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अमल कुमार जी ने रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय जी और मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता सागर जी, सुजीत कुमार जी और अन्य कार्यकर्त्ताओं के साथ चाय पर संगठन की मजबूती हेतु वार्ता की.

ज्ञातव्य हो कि
युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार जी के कुशल नेतृत्व में जदयू दिल्ली
में निरंतर विस्तृत हो रहा है. दिल्ली के विकास की बहुत सी योजनाएं अमल कुमार जी
की अध्यक्षता में कारगार होती दिख रही हैं. रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय जी से
मिलकर अमल कुमार जी ने युवा जदयू को रांची में विस्तृत करने हेतु जिला, प्रखंड,
पंचायत एवं बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने के लिए सटीक नीतियां बनाने संबंधी चर्चा
की. युवा कार्यकर्ताओं को देश की ताकत मानने वाले अमल कुमार जी ने संगठन की
एकात्मकता और व्यवहारिक कार्यशैली पर बल देने की बात इस दौरान रखी.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
