अमल कुमार - स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को युवा जदयू की भावभीनी श्रद्धांजलि
- By
- Amal Kumar
- August-16-2018
दिनांक - 16 अगस्त, 2018
7 जंतर मंतर, नई दिल्ली
राजनीति के अजातशत्रु माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से समस्त जदयू परिवार शोकग्रस्त है. लम्बी बीमारी के चलते पिछले 2 माह से अटल जी नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे और तबियत अधिक बिगड़ने के कारण वे बुधवार सुबह से ही जीवन रक्षण प्रणाली पर थे. सम्मानीय अटल जी के निधन के शोकाकुल समाचार के पश्चात युवा जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया, जहां युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अमल कुमार जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संजय कुमार जी तथा अन्य मुख्य जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि वंदित की गयी.
भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से व्याकुल अमल कुमार जी ने उनके निधन को एक युग का अंत बताया तथा साथ ही कहा कि ईश्वर उनकी दिवगंत आत्मा को शांति एवं उनके स्नेहियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे. तीन बार देश के प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित रह चुके अटल बिहारी जी एक बेहद प्रख्यात कवि, प्रखर पत्रकार एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे, जिनका निधन देश के प्रत्येक वर्ग के लिए दुखदायी है. इसके अतिरिक्त सभी कार्यकर्ताओं ने बेहद दुःख प्रकट करते हुए माना कि स्वर्गीय अटल बिहारी वायपेयी जी राजनीति के क्षेत्र में सभी के शुभचिंतक व मार्गदर्शक थे. उनका स्वर्गवास होना एक बड़ी राजनीतिक क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
