अमल कुमार - विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
- By
- Amal Kumar
- June-05-2019
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आप सभी को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित बनाए रखने में हम सभी की भूमिका अहम हो, यह भी हमें ही सुनिश्चित करना हैं.
मित्रों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पर्यावरण पर बढ़ते संकट को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा पर्यावरण के पार्टी वैश्विक रूप से जन जागृति लाने के उद्देश्य से वर्ष 1972 में "विश्व पर्यावरण दिवस" मानाने की घोषणा की थी और तभी से प्रत्येक वर्ष 5 जून को हम इस दिन को सुरक्षित वातावरण के प्रति जन जागरण के तौर पर देखते हैं. हम सभी प्रकृति से ही जुडें हुए हैं, निर्मल जल, सुरक्षित वन, स्वच्छ वायु और प्रदूषण मुक्त नदियां यह सभी चाहते हैं, परन्तु उसके लिए कोई पहल हम कभी नहीं करते हैं.
तो क्यों न हम इस पर्यवरण दिवस से प्रण लें कि हम भी अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखेंगे. हम कूड़ा-कचरा इधर उधर न फेंके, जल का उपयोग सीमित रूप से करें, बिजली का प्रयोग भी अंधाधुंध करने से बचें, अपनी नदियों को कूड़ा डालकर दूषित न करें,. वृक्ष लगायें और प्रकृति के संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. इस छोटे छोटे उपायों से हमारे जीवन में भी और पर्यावरण में भी बड़ा बदलाव आ सकता है. तो चलिए एक मंगल पहल करें इस मंगल दिवस पर.
एक बार पुन: आप सभी को समस्त युवा जनता दल दिल्ली प्रदेश की ओर से "विश्व पर्यावरण दिवस" की मंगल कामनाएं.
साभार
अमल कुमार
प्रदेश अध्यक्ष (युवा जदयू दिल्ली प्रदेश)
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
