अमल कुमार - सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की सहृदय शुभकामनाएं
- By
- Amal Kumar
- April-14-2020
सामाजिक समरसता के प्रतीक
व भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर
जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था. इसलिए प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अंबेडकर
जयंती सपूर्ण भारतवर्ष में हर्षोल्लास से मनाई जाती है. इस दिन बाबासाहेब द्वारा
किए गए सामाजिक कार्यों व लोगों के उत्थान के प्रति उनके योगदान को बेहद
सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है. आंबेडकर जयंती के अवसर पर पूरे भारत में
सार्वजानिक अवकाश होता है और प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा उनकी प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाता है.
मेरी ओर से आप सभी को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं. जिस प्रकार बाबासाहेब ने हमारे संविधान के निर्माण हेतु विभिन्न सफल प्रयास किए, उसी प्रकार हम सभी मिलकर एकजुटता के साथ अपने देश को उन्नति की ओर अग्रसर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान अर्पित करें. मैं आशा करता हूं कि आप सभी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करें.
सादर अभिनंदन
अमल कुमार
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
(युवा जदयू)
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
