अमल कुमार - समीक्षा बैठक के अंतर्गत संगठन विस्तार पर बल एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम
- By
- Amal Kumar
- December-26-2018
लक्ष्मी नगर विधानसभा अध्यक्ष श्री नवीन प्रभात जी की अध्यक्षता में युवा जदयू की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस समीक्षा बैठक के अंतर्गत संगठन के विस्तार एवं मजबूती के विषय में चर्चा की गयी. साथ ही बहुत से युवा कार्यकर्त्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी.

समीक्षा बैठक के दौरान संगठन की मजबूती हेतु बूथ स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी होने पर बल दिया गया. इसके अतिरिक्त संगठन की उन्नति के लिए पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से आगे आने के लिए आवाहन किया गया.

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव श्री आशीष रंजन जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष युवा जदयू अमल कुमार जी, युवा जदयू उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी परवेज़ अहमद जी, सचिव श्री एलके झा जी, महिला महासचिव श्रीमती अर्चना बिन्नी जी, विधि प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव श्री मुकेश जी, महिला महासचिव श्रीमती लक्ष्मी जी, मनोज जी, विवेक जी, अरुण जी सहित बहुत से अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की तथा बैठक को सफल बनाया.

जिस प्रकार बिहार के अंतर्गत माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में जदयू का परचम बुलंद रहा है और युवा वर्ग की उन्नति के लिए निरंतर नई योजनाओं का निर्माण वृहद् स्तर पर किया जा रहा है, ठीक उसी प्रकार युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के अंतर्गत भी युवाओं को आगे लाने का अवसर देकर उन्हें संगठन द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे पार्टी निरंतर उन्नति कर सके.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
