अमल कुमार – मो. नौशाद को सौंपी गयी युवा जदयू दिल्ली प्रदेश में सचिव पद की जिम्मेदारी
- By
- Amal Kumar
- December-25-2018
जदयू राष्ट्रीय कार्यालय में मो. नौशाद जी को युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के अंतर्गत सचिव का पदभार सौंपा गया. राष्ट्रीय महासचिव जनाब अफाक अहमद जी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा, साथ में युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अमल कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव आशीष रंजन जी, जदयू महासचिव दिल्ली प्रदेश सत्यप्रकाश जी, युवा उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश सह मीडिया प्रभारी परवेज अहमद जी, युवा जदयू, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी अजय कुमार जी सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
इस अवसर पर मो. नौशाद जी ने बिहार मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नीतीश कुमार जी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने एवं संगठन को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इसके अतिरिक्त उन्होंने आने वाले चुनावों में संगठन को प्रगति देने की बात कहते हुए लगातार प्रयासरत रहने के प्रति भी दृढ़ संकल्प लिया. पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने मो. नौशाद जी को सचिव पद पर नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
