अमल कुमार – प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा शहीद बाबू जगदेव प्रसाद को किया गया याद
- By
- Amal Kumar
- September-06-2018
दिनांक – 5
सितम्बर, 2018
7 जंतर मंतर, नई
दिल्ली
जनता दल यूनाइटेड के केंद्रीय कार्यालय सभागार में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी एवं बिहार के लेनिन शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की गयी. भारत की गौरवशाली परम्परा के अग्रदूत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं शहीद बाबू जगदेव प्रसाद को सम्मान अर्पित करने के क्रम में युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री अफाक अहमद खान जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव श्री मिथिलेश प्रसाद जी, राष्ट्रीय महासचिव युवा जदयू श्री सुनील कश्यप जी, दिल्ली प्रदेश युवा जदयू अध्यक्ष श्री अमल कुमार जी, राष्ट्रीय सचिव युवा जदयू श्री देवानंद यादव जी, श्री नरेंद्र जी, श्री सरोज जी सहित अन्य सहयोगियों द्वारा सहभागीदारी अंकित की गयी.

गौरतलब है कि 5 सितम्बर, 1888 को तमिलनाडु के तिरुतनी ग्राम में जन्में स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का नाम भारत में बहुत ही आदर एवं सम्मान के साथ लिया जाता है. उनके गौरवान्वित आदर्शवादी व्यक्तित्व एवं प्रभावशाली कृतित्व सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए बहुमूल्य धरोहर की भांति हैं, इसी कारण उनका जन्मदिवस आज भी “शिक्षक दिवस” के रूप में मनाया जाता है.

वहीँ शोषित वर्ग के मसीहा, मंडल कमीशन के प्रेरणास्त्रोत, समतापूर्ण राष्ट्र के प्रणेता और वर्गों पर आधारित राजनीति के विरोधी महानायक शहीद बाबू जगदेव प्रसाद, जिन्हें “भारत का लेनिन” भी कहा जाता है, का जन्म 2 फरवरी, 1922 को बोधगया के पास कुरहारी ग्राम में हुआ था. उन्होंने गैर-सवर्ण जनता के सामाजिक-आर्थिक विकास की जो नींव रखी, उसके चलते आज भी भारतीय नागरिकों के हृदय में उनके लिए अपार श्रद्धा है. जनता दल यूनाइटेड की युवा विंग के सदस्यों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय प्रेरणास्त्रोतों की अग्रिम पंक्ति में सम्मिलित इन दों महानायकों का महिमामंडन किया गया.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
