अमल कुमार – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जदयू कार्यालय में कार्यक्रम
- By
- Amal Kumar
- March-11-2019
“महिलाओं का सम्मान ही देश का सम्मान है", इसी विचारधारा का मंथन करते हुए जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में दिल्ली प्रदेश में जनता दल कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को विशेष रूप से सम्मान देने के उद्देश्य से कार्यक्रम रखा गया. महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड से दिल्ली प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती मालती राय जी के द्वारा की गयी.

इस अवसर पर युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अमल कुमार जी कार्यक्रम में उपस्थित हुए तथा मालती राय जी के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया. साथ ही सम्मिलित सभी महिलाओं को फूलों की माला पहनाकर विशेष सम्मान अर्पित किया गया.

अमल कुमार जी ने उपस्थित मान्यगणों को समस्त युवा जदयू टीम की ओर से
हार्दिक साधुवाद प्रकट करते हुए अपने संबोधन में कहा कि,
“देश की प्रगति तभी संभव है, जब महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराए जाये. महिलाओं के सम्मान में ही देश का सम्मान भी निहित है, नारी-शक्ति के इस दिवस पर मैं देश की प्रत्येक महिला को जदयू की ओर से नमन करता हूं और आशा करता हूं कि महिलाएं सशक्त होकर हर क्षेत्र में उन्नति करें.”


क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
