अमल कुमार – राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दिल्ली प्रदेश सचिव सतेन्द्र कुमार से भेंटवार्ता
- By
- Amal Kumar
- January-17-2019
युवाओं के
प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 156वीं जयंती के शुभ अवसर पर युवा जदयू
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमल कुमार जी ने जदयू दिल्ली प्रदेश सचिव श्री सतेन्द्र
कुमार जी से रोहिणी स्थित जदयू कार्यालय में मुलाकात की.
राष्ट्रीय युवा
दिवस के पुनीत अवसर पर की गयी इस भेंटवार्ता में अमल कुमार जी ने श्री सतेन्द्र कुमार
जी से संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की. साथ ही नव वर्ष की मंगलकामनाएं अर्पण
करते हुए एक दूसरे को कैलेंडर एवं डायरी देकर बधाई दी. श्री अमल कुमार जी ने सभी
युवा साथियों को “राष्टीय युवा दिवस” की हार्दिक बधाइयां देते हुए स्वामी
विवेकानंद जी को सदर नमन किया तथा सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के
सिद्धांतों पर चलने की दिशा में प्रेरित किया.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
