अमल कुमार - बिहार में एनडीए करेगी बहुमत से लीड
- By
- Amal Kumar
- May-11-2019
विगत कई दिनों से एनडीए को सत्ता में लाने के लिए लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का समापन कर युवा दिल्ली जदयू अध्यक्ष अमल कुमार जी दिल्ली लौटे. उन्होंने बिहार के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार जी के साथ-साथ अपनी टीम के साथ दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया. उनके अनुसार बिहार की जनता ने नीतीश कुमार जी के द्वारा संपन्न किए गये विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बहुमत से विजय बनाने का आश्वासन दिया है.
अमल जी के अनुसार माननीय नीतीश जी के प्रयासों से जिस प्रकार जनता में एनडीए के लिए उत्साह व जोश दिखाई दे रहा है उससे यह साफ़ जाहिर है की इस बार फिर बिहार में एनडीए का ही परचम लहराएगा.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
