अमल कुमार - श्री हीरालाल शाह ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की
- By
- Amal Kumar
- August-25-2018
दिनांक : 25 अगस्त, 2018
नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश में निरंतर आगे बढ़ रहे युवा जनता दल यूनाइटेड के तत्वाधान में युवा अध्यक्ष माननीय अमल कुमार जी की अध्यक्षता में दिल्ली प्रदेश के अंतर्गत नए सदस्यों की नियुक्ति हेतु की गयी बैठक में श्री हीरालाल शाह को जदयू की सदस्यता ग्रहण करायी गयी. विकास नगर, उत्तम नगर निवासी श्री हीरालाल शाह के सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मिथिलेश प्रसाद जी, पूर्व मेन्योरिटी अध्यक्ष मो. अफज़ल अब्बास जी, दिल्ली प्रदेश युवा महासचिव मुकेश कुमार, डिंपल गुप्ता जी के द्वारा हीरालाल शाह जी को पार्टी में शामिल किया गया. गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश में जदयू की युवा विंग की कमान माननीय अमल कुमार जी के हाथों में आने के बाद से संगठन लगातार उन्नति कर रहा है. बदरपुर, नागलोई, रोहिणी आदि विधानसभाओं में पार्टी की लोकप्रियता सर्वाधिक है और बहुत से नए युवा सदस्य भी पार्टी से निरंतर जुड़ कर मुख्य पदों पर अपनी काबिलियत दिखा रहे हैं. आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी जोर-शोर से तैयारी में लगी है और भविष्य में दिल्ली प्रदेश में युवा जदयू का विजय पताका फहराने के अथक प्रयास दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार जी सतत रूप से कर रहे हैं.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
