अमल कुमार - राजनीति को मनोरंजन का विषय बनाना देश के विकास में बाधा है
- By
- Amal Kumar
- May-12-2019
वर्तमान समय में आज जिस प्रकार राजनीति के क्षेत्र में शालीनता धीरे-धीरे
समाप्त होती जा रही है, यह देश के लिए
चिंतनीय है. युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार जी देश में राजनीति के
निरंतर गिरते हुए स्तर को गिरते देखते हुए अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताते है कि -
आज लोगों ने राजनीति को धन व संपत्ति अर्जित करने का माध्यम बनाया हुआ है, जबकि राजनीति से जुड़कर व्यक्ति जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देते थे. इसका सबसे बड़ा उदाहरण यही देखने को मिलता है कि आजकल राजनेता बाहुबली शब्द का प्रयोग किए जाने पर स्वयं के लिए फक्र महसूस करते है.
इससे यह साफतौर पर स्पष्ट हो जाता है कि राजनीति में शालीन भाषा का वर्चस्व
खत्म होता जा रहा है. आज के राजनेता एक दूसरे पर टिपण्णी करने व अभद्र भाषा का
प्रयोग करने में जरा भी नहीं झिझकते. उनके ऐसे व्यव्हार से न केवल नेता की छवि खराब
होती है अपितु पूरे देश की छवि हास्य का पात्र बन जाती है. अमल जी ने बातचीत के
दुआरना बताया कि किस प्रकार आज के राजनेताओं ने राजनीति को मनोरंजन का केंद्र
बिंदु बना दिया है.
कटु शब्दों से जनता जनार्दन का केवल मनोरंजन
अमल जी का मनाना है कि आजकल राजनेताओं के बीच होने वाले विभिन्न वाद-विवाद जिनमें
बेहद कटु शब्दों का प्रयोग किया जाता है, यह वाक् युद्ध मात्र जनता के मनोरंजन के
लिए ही हो सकता है, यदि देखा जाए
तो आज के राजनेता विवादों व विपक्ष दलों के आरोपों को सिद्ध करने के चक्कर में देश
के विकास के प्रमुख मुद्दों को बीच में ही भूल जाते है. ऐसे में कैसे कल्पना करें
हम देश के विकास की? अमल जी के अनुसार एक राजनेता को अपनी सीमाओं का भली प्रकार
बोध होना चाहिए और वाद-विवादों से दूर रहकर देश के विकास के असल मुद्दों की ओर गौर
करना चाहिए.
राजनीति में शालीनता कायम रखने नीतीश कुमार जी व संजय कुमार
जी से सीखें राजनेता -
आज कल के राजनेता भड़काऊ भाषा बोलने और महिलाओं की मर्यादा के खिलाफ़ भाषण देने
से भी बाज नही आते हैं, वे अपनी मर्यादा को इस कदर भुला देते हैं कि बहुत से
मुद्दों पर भी अनैतिक भाषण देने को भी अपनी मर्यादा समझते हैं. आज के समय में
राजनीति इस प्रकार अमर्यादित हो चुकी है की राजनेता अपने भाषण देने के सलीके भूल
चुके हैं और साथ ही राजनीति में स्थापित सिद्धांतों को तोड़-मरोड़ कर जनता के सामने
पेश कर रहें हैं, उस समय में आज भी जनता दल यूनाइटेड से नीतीश कुमार जी व संजय
कुमार जी ऐसे नेताओं की छवि पेश करते हैं जो बिलकुल साफ़ और बेदाग हैं आज के समय
में भी ये दों नेता आपको मर्यादा की सीख देते हुए दिखाई देते हैं. इन्होंने आज तक
भी कोई भड़काऊ या उत्तेजित करने वाला भाषण या बयानबाजी नही की. आज के नेताओं को
चाहिए कि वह इस तरह के व्यक्तित्व वाले नेताओं से सीख लें और उनसे सीखें कि किस
प्रकार आज की राजनीति का साफ-सुथरा वर्जन जनता के सम्मुख रखा जाएं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने जिस प्रकार राजनीति के क्षेत्र में
अपनी पहचान कायम की हुई है, वह स्वयं में
ही सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है. इसके अतिरिक्त अमल कुमार जी ने युवा जदयू के राष्ट्रीय
अध्यक्ष संजय कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की वह आज भी माननीय नीतीश
कुमार जी के सिद्धांतों पर चल रहें है और पार्टी को एक मजबूत स्तर प्रदान करने की
ओर अग्रसर है.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
