अमल कुमार - दिल्ली बुरारी विधानसभा से जदयू प्रत्याशी श्री शैलेन्द्र कुमार की नामांकन प्रक्रिया में जदयू नेताओं ने की शिरकत
- By
- Amal Kumar
- January-20-2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया में दिल्ली की बुरारी विधानसभा से जदयू प्रत्याशी श्री शैलेन्द्र कुमार के नामांकन में जदयू पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भी अपनी उपस्थिथि दर्ज की. इस अवसर पर उनके साथ माननीय मंत्री बिहार सरकार एवं राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी संजय झा, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा जदयू संजय कुमार, दिल्ली जदयू अध्यक्ष दयानंद राय ज़ी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व कोषाध्यक्ष मिथिलेश, राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव आशीष रंजन, बी.के शाही, श्रीमती मालती राय, के.के सिंह, राकेश कुशवाह, सुनील कश्यप, सिधार्थ, नंद झा, सुधाकर भारती, रजनीश तिवारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता व सहयोगी मौजूद रहे.
ज्ञातव्य है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतर्गत बुरारी और संगम विहार सीट पर जदयू के प्रत्याशी होंगे. जदयू के अनुसार बुरारी विधानसभा सीट पर शैलेंद्र कुमार और संगम विहार सीट से डॉ. गुप्ता को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा गया है.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
