अमल कुमार - लॉकडाउन के दौर में सभी करें गरीबों की सहायता
- By
- Amal Kumar
- March-26-2020
आज पूरा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है और बड़े से बड़े देश भी कोरोना के चलते थम गए हैं. चाइना के बाद इटली, ईरान, अमेरिका जैसे देश भी आज कोरोना के प्रकोप से जूझ रहे हैं और भारत में मरीजों की संख्या 649 तक जा पहुंची है, साथ ही अब तक 12 लोगों की जान इससे जा चुकी है. इसके बढ़ते खतरे के मद्देनजर सरकार ने समस्त देश में लॉक डाउन कर दिया है और लोगों को घर से नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी गयी है.
इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अमल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया कि चाइना के वुहान से शुरू हुयी यह बीमारी आज विश्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है और इसका सबसे अच्छा ईलाज यह है कि लोग सोशल डिस्टेंस बनाये रखें जिससे बाकि लोगों पर इसका प्रभाव नहीं पड़े. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज समस्त देशवासियों को अपना समर्थन इस संकट की घड़ी में देना चाहिए और आपदा के समय में जमाखोरी से बचें रहने की और निर्धन वर्ग के लोगों की हर संभव मदद करने की सलाह दी.
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लॉक डाउन के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी से बड़ी महाशक्ति भी कोरोना के आगे घुटने टेक चुकी है और ऐसे में लॉक डाउन सबसे सटीक उपाय है और आज भारत के इस कदम की सराहना सारे विश्व में की जा रही है.
अमल कुमार ने बिहार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बिहार मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत अधिक विकास किया है और उसमें स्वास्थ्य का क्षेत्र भी शामिल है. मंत्री जी ने बिहार को विशेष दर्जा दिलाने की मांग लगातार की है, जिससे बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा सके.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
