अमल कुमार - शिर्डी में पधारें सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा दिल्ली प्रदेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं
- By
- Amal Kumar
- December-10-2019
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में आने वाले सभी आगंतुकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा दिल्ली प्रदेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित करता हूँ. अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एलपी पटेल जी के साथ साथ पधार रहे सभी आगंतुकों को मेरा सादर अभिनन्दन है.
गौरतलब है कि आगामी 14 दिसम्बर, 2019 को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का दो दिवसीय आयोजन महाराष्ट्र के शिर्डी में किया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी. गौरतलब है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को सम्मान देने और उनके सिद्धांतों के पथ पर युवा वर्ग को अग्रणी करने के मंतव्य से स्थापित अखिल भारतीय कुर्मी समाज भारत में स्वजाति और युवाओं की प्रगति को धयान में रखते हुए प्रतिवर्ष इस प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है.
साभार
अमल कुमार
युवा जदयू अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश
कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, दिल्ली प्रदेश
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
