अमल कुमार – सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
- By
- Amal Kumar
- October-25-2019
धन धान्य से भरी है धनतेरस,
धनतेरस का दिन है बड़ा ही मुबारक.
माता लक्ष्मी है इस दिन की संचालक,
आओ मिल करें पूजन उनका,
जो है जीवन की उद्धारक...!!
धनतेरस का दिन भगवान धन्वन्तरि की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे, तब उनके हाथों में अमृत भरा कलश था, इसलिए आज के दिन नए बर्तन, गहनें, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि खरीदने का भी शुभ मुहूर्त होता है. दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस हर किसी के लिए बहुत ही खास होता है.
दीपावली से दो दिन पहले से ही त्यौहारों की श्रृंखला शुरू हो जाती है. दिवाली के आगमन का श्री गणेश होता है धनतेरस से, यह पर्व धन और आरोग्य के देवता धन्वंतरि को समर्पित है तथा यह दिन उनकी जयंती के तौर पर भी मनाया जाता है. इसके मूल में यह मान्यता छिपी है कि भगवान धन्वंतरि का पूजन करने से हम परिवार सहित सुख, संपत्ति, वैभव और आरोग्य को प्राप्त करते हैं और हमारे घरों में धन-धान्य, कुशल-मंगल का आगमन होता है. सभी भारतवासियों के लिए दिवाली के त्यौहार की शुरुआत का प्रतीक यह त्यौहार बेहद विशेष है, इसके आगमन से लगता है कि दीपोत्सव अब जल्द ही आने वाला है, मन में सकारात्मकता के भाव आ जाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का अंत होकर वातावरण स्वच्छ होता है.
आप सभी भाई-बहनों को मेरे और समस्त जनता दल परिवार की ओर से धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं. आप सभी सपने जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव को प्राप्त करते हुए प्रगति के मार्ग पर उन्मुख हों और यह त्यौहार आपके जीवन में प्रति क्षण मंगल-मांगल्य लेकर आयें. इन्हीं शुभकामनाओं के साथ शुभ धनतेरस.
साभार
अमल कुमार (प्रदेश अध्यक्ष, युवा जदयू दिल्ली)
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
