अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी वरिष्ठजनों एवं सहयोगियों का कोटि कोटि आभार
- By
- Amal Kumar
- January-07-2019
जनता दल यूनाइटेड पार्टी कार्यालय में युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमल कुमार जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. पार्टी कार्यालय में आयोजित इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद, युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मिथिलेश प्रसाद जी, राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव आशीष रंजन जी, वरिष्ठ जदयू नेता अफ़ज़ल अब्बास, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य युवा जदयू एवं मीडिया प्रभारी परवेज अहमद जी सहित बड़ी संख्या में युवा जदयू पदाधिकारीगण शामिल रहे, सभी ने केक काटकर जन्मदिन की बधाइयां अमल कुमार जी को प्रदान की. इसके साथ ही सभी ने अमल कुमार जी को पुष्प, उपहार, शॉल इत्यादि प्रदान कर उनके दीर्घायु होने की कामना की.
पढ़े - हर्षोल्लास से मनाया गया युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार जी का जन्मदिन

माननीय अमल कुमार जी ने इस
अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
“सीनियर नेताओं से मिले प्यार का मैं सदा आभारी रहूंगा और सीनियर नेतृत्त्व की छाया में रहकर, उनके आशीष से पार्टी को आगे ले जाने का प्रयास करता रहूँगा. आप सभी ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाओं से मेरे जन्मदिन को खास बना दिया, आप सभी के इस अपार स्नेह के लिए मैं हृदय से अभिभूत हूं.”



क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
