अमल कुमार - हरियाणा प्रदेश के युवा जदयू सहयोगियों से संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा
- By
- Amal Kumar
- September-13-2018
दिनांक - 13 सितम्बर, 2018
नई दिल्ली
हरियाणा प्रदेश युवा जनता दल यूनाइटेड की मजबूती हेतु युवा जनता दल अधिकारियों के द्वारा हरियाणा के जदयू सहयोगियों श्री पवन जी एवं श्री देवानंद यादव जी से मुलाकात की गयी. इस आयोजन में हरियाणा प्रदेश में जदयू की युवा विंग के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के संबंध में चर्चा की गयी. युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संजय कुमार जी को बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया गया. गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर युवा जदयू बिहार के मुख्यमंत्री सुशासन बाबू नीतीश कुमार जी के तत्वाधान में प्रदेश स्तर पर अथक प्रयासों के जरिये पार्टी को मजबूती देने की कोशिश में लगा है.
विकास के इसी क्रम में जदयू के प्रदेश विस्तार से जुड़े कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मिथिलेश प्रसाद जी, महिला सेल अध्यक्ष मालती रॉय जी, विधि सेल अध्यक्ष बक शाही जी, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी अर्शी रंजन जी, राजेश कुमार यादव जी एवं अन्य जदयू कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
