अमल कुमार - चलो शिर्डी...अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा शिर्डी, महाराष्ट्र में
- By
- Amal Kumar
- December-10-2019
आगामी 14 दिसम्बर, 2019 को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का दो दिवसीय आयोजन महाराष्ट्र के शिर्डी में किया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी. गौरतलब है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को सम्मान देने और उनके सिद्धांतों के पथ पर युवा वर्ग को अग्रणी करने के मंतव्य से स्थापित अखिल भारतीय कुर्मी समाज भारत में स्वजाति और युवाओं की प्रगति को धयान में रखते हुए प्रतिवर्ष इस प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है.
बिहार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार स्वयं कुर्मी समाज का हिस्सा हैं और श्री एलपी पटेल अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सम्मलेन में शामिल होंगे. कुर्मी समाज एकजुटता व अखंडता के आधार पर चलते हुए समाज को एकसूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है, ताकि समस्त राष्ट्र को मजबूती मिले.
साभार
अमल कुमार
युवा जदयू अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश
कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, दिल्ली प्रदेश
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
