अमल कुमार – भोजपुरी गायक विशाल कुमार यादव जी ने ग्रहण की जदयू की सदस्यता
- By
- Amal Kumar
- October-09-2018
दिनांक – 9
अक्टूबर, 2018
नई दिल्ली
युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संजय कुमार जी एवं युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमल कुमार जी के द्वारा जदयू के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में भोजपुरी गायक आदरणीय विशाल कुमार यादव जी को जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण करायी गयी.

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय सचिव सह दिल्ली प्रभारी मिथलेश जी. राष्ट्रीय सह सचिव आशीष रंजन जी, राष्ट्रीय महासचिव सह नार्थईस्ट प्रभारी सुनील कश्यप जी, राष्ट्रीय सचिव एवं छतीसगढ़ प्रभारी अजय कुमार सिंह जी, दिल्ली उपाध्यक्ष व परवेज़ अहमद जी सहित अन्य युवा जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
