अमल कुमार - भोजपुरी गायक विशाल बिहारी यादव जी को युवा जदयू दिल्ली प्रदेश में सौंपी गई सचिव पद की जिम्मेदारी
- By
- Amal Kumar
- October-15-2018
दिनांक - 15 अक्टूबर, 2018
नई दिल्ली
युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमल कुमार जी के द्वारा भोजपुरी गायक विशाल बिहारी यादव जी को युवा जदयू दिल्ली प्रदेश में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जो जदयू की दिल्ली प्रदेश युवा विंग के लिए गौरवपूर्ण विषय रहा.
गौरतलब है कि हाल ही में भोजपुरी गायक विशाल बिहारी यादव जी को पार्टी की अध्यक्षता दिलाई गई थी और संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी देना सराहनीय कदम है. आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी बूथ एवम् जिलास्तर पर अपने प्रतिनिधियों को आगे बढ़ा रही है, जिस कड़ी में नव निर्वाचित सदस्यों को शामिल करना भी है.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय कार्यालय सचिव सह दिल्ली प्रभारी श्री मिथिलेश प्रसाद जी, राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव श्री आशीष रंजन जी, दिल्ली प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री एल. के. झा जी, सचिव संजय कुमार पासवान जी, त्रिलोकपुरी विधानसभा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह जी, पटपरगंज 12 ई वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जी और शशि गार्डन के कार्यकर्त्ता एवम् सभी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
