अमल कुमार – नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार जी को दी गयी हार्दिक मंगलकामनाएं
- By
- Amal Kumar
- December-24-2018
नव नियुक्त प्रदेश
उपाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार जी को युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमल
कुमार जी ने शुभकामनाएं अर्पित की. गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड देश भर में
संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए युवाओं की सक्रिय भूमिका पर बल दे रहा है और इसी
कड़ी में युवा जदयू के अंतर्गत भी बड़ी संख्या में युवाओं को अवसर दिए जा रहे है. दिल्ली प्रदेश के अंतर्गत भी विभिन्न विधानसभाओं
में निरंतर प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार जी के द्वारा नए युवा सदस्यों को नियुक्त
किया जा रहा है, जिससे
पार्टी विस्तृत होकर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सके.
युवाओं को इस
प्रकार नए अवसर दिए जाने पर एवं उनका गौरव बढ़ाकर संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका बनाए
रखने के लिए श्री अमल कुमार जी तथा युवा दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह
मीडिया प्रभारी श्री परवेज अहमद जी ने युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय
कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं दिल्ली सह प्रभारी श्री मिथिलेश प्रसाद
जी, राष्ट्रीय सह सचिव कार्यालय श्री आशीष रंजन सिंह जी को हार्दिक साधुवाद देते
हुए उत्साह प्रकट किया.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
