अमल कुमार - बिहार लोकसभा चुनाव 2019 की अहम तिथियों का संक्षिप्त ब्यौरा
- By
- Amal Kumar
- March-15-2019
आगामी 11 अप्रैल से बिहार में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, स्वस्थ लोकतंत्र को परिभाषित करते चुनावों में सबसे अहम भूमिका मतदान की होती है. मतदान का सही स्वरुप ही देश के भाविध्य की दिशा निर्धारित करता है. इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आप सभी से निवेदन है कि एक जागरूक भारतीय नागरिक की भांति अपने मतदान की शक्ति का प्रयोग सही तरीके से करे और जनतंत्र के इस कुंभ में सार्थक भूमिका का वहन कर देश को नव उन्नति की ओर अग्रसर करें.
आप सभी की
सुविधा के लिए बिहार संसदीय क्षेत्र की सभी 40 सीटों के अंतर्गत होने जा रहे
चुनावी चरणों की समस्त जानकारी अग्रलिखित रूप से दी जा रही है..
प्रथम चरण - 11 अप्रैल - औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई
दूसरा चरण - 18 अप्रैल - किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका
तीसरा चरण - 23 अप्रैल - झंझारपुर, सुपौल, अररिया, खगड़िया और मधेपुरा
चतुर्थ चरण - 29 अप्रैल - दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर
पंचम चरण - 06 मई - सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर
छटवां चरण - 12 मई - वाल्मीकिनगर, पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण, शिवहर, गोपालगंज, वैशाली, सीवान और महाराजगंज
अंतिम/सांतवा चरण - 19 मई - सासाराम, काराकाट, नालंदा, बक्सर, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद
मतगणना तिथि – 23 मई
आप सभी के सहयोग
का कृतार्थ
अमल कुमार
प्रदेश अध्यक्ष
(युवा जदयू दिल्ली प्रदेश)
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

