अमल कुमार - लॉक डाउन के अंतर्गत सादगी के साथ मनाई गयी राजश्री शाहू जी महाराज की जयंती
- By
- Amal Kumar
- June-26-2020
महाप्रतापी छत्रपति शिवाजी महाराज के वशंज राजश्री शाहू जी महाराज की जयंती बेहद साधरण तौर पर दिल्ली के द्वारका सेक्टर, राजू एन्क्लेव स्थित पटेल भवन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की दिल्ली इकाई द्वारा मनाया गया. जिसमें युवा जदयू से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार सहित अन्य मान्यगणों की भी मौजूदगी रही.
गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना मामलों और लॉकडाउन के चलते किसी भी प्रकार के बड़े आयोजनों और सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते किसी भी प्रकार के सामाजिक अथवा राजनैतिक आयोजन को बेहद सादे रूप से ही मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा राजश्री शाहू जी महाराज की जयंती भी सादगी के साथ मनाई गयी और जातिवादी भेदभाव की दिशा में रचनात्मक प्रयास करने वाले शाहू जी महाराज को याद किया गया.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
