Amal Kumar
  • Home
  • About
  • Updates
  • Join
  • Public Grievance

लगातार बढ़ रहा है विश्व का तापमान - पिघलते हिमनद, जलवायु परिवर्तन के बीच क्या दो बूंद गंगाजल के लिए तरसता रह जाएगा सागर?

  • By
  • Arun Tiwari
  • June-27-2022
(वैश्विक तापमान में वृद्धि और इसके परिणामस्वरूप मौसमी परिवर्तन। निःसंदेह, वृद्धि और परिवर्तन के कारण स्थानीय भी हैं, किंतु राजसत्ता अभी भी ऐसे कारणों को राजनीति और अर्थशास्त्र के फौरी लाभ के तराजू पर तौलकर मुनाफे की बंदरबांट में मगन दिखाई दे रही है। जन-जागरण के सरकारी व स्वयंसेवी प्रयासों से जनता तो कम जागी; बाज़ार ने अवसर ज्यादा हासिल कर लिए। राजसत्ता ने बाजारसत्ता से हाथ मिला लिया। धर्मसत्ता, इस गठजोड़ के आगे दण्डवत् हो गई। पर्वतराज हिमालय, हिमनद और गंगा को माध्यम बनाकर इस परिस्थिति को रेखांकित करती कहानी )

फागुन में जेठ की आहट ! 

छटपटाने की बात तो थी ही। लालवर्णी रश्मियों के असमय आगमन से छटपटाहट बढ़ गई। राजाओं के राजा…गिरिराजों के महाराज – पर्वतराज हिमालय के आसन पर कोई विशेष फर्क नहीं पड़ा। वह अभी भी पांच सेंटिमीटर प्रति वर्ष की गति से उत्तर की ओर गतिमान थे। किंतु पर्वतराज पर समाधि लगाए बैठे हिमनद का अंग-अंग डोल उठा। उसकी सम्पूर्ण देह लहर-लहर जाने को बेचैन हो उठी। रेतीली चांदी ने देह की कांति को ढक कर हिमनद को और निढाल कर दिया था। अनेकानेक श्यामवर्णी प्रदूषक कामिनियों के गति-स्पर्श से हिमनद की देह जैसे विषाक्त हो उठी। धमनियों की गति इतनी तेज हो गई कि हिमनद अपना नियंत्रण खो बैठा। समाधि टूट गई। यह उसका स्वयं का क्रोध था या किसी अन्य का दाह; हिमनद की देह वाष्पित होने लगी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि यह हो क्या रहा है। हिमनद ने अपने शीत नयनों से सूर्यदेव को देखा। सूर्यदेव का ताप जैसे उसे ही ललकार रहा था। 

हिमनद ने सोचा – क्या मुझसे कोई दोष हुआ…जाने अथवा अनजाने ?

उसने चारों ओर निगाह डाली। कोई उंगली उसकी ओर इंगित नही कर रही थी। वह समझ गया कि किसी ने प्रकृति के नियमों की अवहेलना की है। प्रकृति नियंता शक्तियां, ज़रूर उसे कोई कठिन दण्ड देना चाहती है। हिमनद तो सिर्फ माध्यम भर है।  हिमनद ने ऩजरें झुका ली। वह आत्म-विसर्जन को तैयार हो गया। मुहुर्त तय हुआ। 

गंगा दशहरा !

अरे यह तो गंगा अवतरण की तिथि है; इस दिन क्षरण का आरम्भ !! 

हा ईश्वर! अब क्या होगा ?

हिमनद की इस मुद्रा को देख जलीय जीवों में हलचल मच गई। मां गंगा के जीवामृत ने स्वयं को स्वयं ही सोखना प्रारम्भ कर दिया। पृथ्वी की नीर वाहिनियां अपशकुन की आशंका से कांप उठीं। किनारे टूटने-सूखने को तैयार हो गए। नन्हे झुरमुटों ने शीश झुका लिए। डेल्टाओं ने डूबने की तैयारी कर ली। किंतु सागर ? सागर के अट्टाहास ने हिमनद के स्वागत् का संदेश दिया। मेघराज चुप्पी मारे इस कौतुक को देखते रहे। किंतु मानव अभी भी अपनी अट्टालिकाएं सजाने में मगन था।

देखते ही देखते हिमनद ढहने लगा। ढहते-बहते हिमनद के संग नीर वाहिनियां भी दौड़ पड़ी। वेग, प्रबल आवेग में तब्दील हो गया। विहार करती सुंदर सलिल रमणियों के भीतर जैसे किसी ने कोई दावानल प्रवेश करा दिया हो। कसी कंचुकियां टूट गईं। यकायक उन्नत हो उठे उरोजों से फेन फूट पड़ा। नीर वाहिनियों के फेनिल वक्ष को देख, सलिल तट दुग्धपान को लालायित हो उठे। किंतु आवेग से उत्पन्न आवेश इतना तीव्र था कि वे क्षत्-विक्षत् होकर नीर वाहिनियों में समा गए। नीर वाहिनियां आकंठ माटी रंग से भर गईं। 

लालसा से अधिक, भय का वातावरण निर्मित हो गया। 

हिमनद, हरहराता हुआ सागर के खार में समा गया। सागर तृप्त होते-होते यकायक तप्त हो उठा। ताप भी ऐसा कि गंगोत्री की प्रतिमा दरक गई; बद्री-केदार की आब तक झुलस गई।

सागर भी घबराया कि यह क्या हुआ !! पवन का रुख पलट गया। मेघ उड़ जाने की बजाय, उल्टे सागर मे समा गये। नीर वाहिनियां, अवशेष हो गईं। सागर की गुरु गंभीरता से पृथ्वी असंतुलित हो गई। तल, वितल, सुतल पर प्रहार शुरु हो गए। पंजे ऊपर की ओर उठा ही चाहते थे कि पृथ्वी ने अपनी एड़ियों को थोड़ा सा उचकाकर टेक बदल ली।

ओह! अब जाकर नूतन ऋषि कुमारों की तन्द्रा टूटी। वे आभासी दुनिया से बाहर आए। वे जानते थे कि पृथ्वी का टेक बदलना, कोई साधारण घटना नही है। नूतन ऋषि कुमारों ने अपने-अपने उपकरण खोले। वे अपनी-अपनी गणनाओं में लग गए।

गणनायें चीख-चीख कर कह रही थीं – मानुष खौं…मानुष खौं ! परिवर्तन, परिवर्तन…परिवर्तन !!

स्क्रीन पर कुछ उलट ही चित्र तैरने लगे। सहारा के रेगिस्तान में हरे-हरे झुरमुट। कच्छ, चुरु, झुंझनू, जैसलमेर….जहां ताप ही ताप, अब वहां कम दाब। हरियाणा, एम.पी., यू,पी. में नया मंजर, नया बंजर….नया मरुस्थल। चेरापूंजी, मावसीरम से महाबलेश्वर तक छूटते-मिलते बारिश के तमगे। जहां बाढ़, वहां सूखते हलक। जहां सूखा, वहां वर्षा ही वर्षा। कभी ताप ही ताप, कभी एक दम से मेघों का धड़-धड़ाम। पवनदेव कहां मुडेंगे, कहां झुकेंगे; सब कुछ परिवर्तन, परिवर्तन…परिवर्तन।

नूतन ऋषि कुमार चीख उठे – परिवर्तन, परिवर्तन…. मानुष बदल, मानुष बदल।

जनमानस नहीं बदला, किंतु नूतन ऋषि कुमारों के संदेश ने सत्ताजीवियों के कान खडे़ कर दिए। वे बदलने लगे। सत्ताजीवी आफत् में अवसर ढूंढने में लग गए। सत्ताजीवी और बाज़ारुओं ने हाथ मिला लिए। उनके हाथ मिलते ही अवसर व अवसरवादियों की लाइन लग गई। बाज़ारुओं ने फण्ड बांटना शुरु कर दिया। सत्ताजीवियों ने चुनाव का ऐलान कर दिया। कुछ समाजजीवी चुनावी भर्तार, नूतन ऋषि कुमारों की गणनाओं का भय दिखाकर फण्ड बटोरने में लग गए। 

अवसर मिलत बा तो खेला हाइबे करी। खेल होने लगे।

मां गंगा के किनारे एक दिलचस्प मेला लग गया। जिन्हे बुलाया नहीं, वह भी "मां गंगा ने बुलाया है" का गान गाने लगे। वह योगी, ऋषि, तपस्वी, गंगापुत्र…सब कुछ हो गए। मां गंगा को एक नूतन पुत्र मिल गया।

द्रौपदी समेत सभी पंच पाण्डव, शकुनि की द्युतक्रीडा में फंस गए। नूतन गंगा पुत्र की जै-जैकार होने लगी। बनारस में घाट की जगह ठाठ सज गये। कश्तियां उड़-उड़कर इको-टूरिस्टरों में तब्दील हो गईं। जलयानों के लिए गंगा गर्भ क्षेत्र खोदा जाने लगा। जीव विहार उजा़डे़ जाने लगे। देवगंगा के गले में बंधन के बाजारु पहले से विराजमान थे ही। विकास को राजमार्ग देने के नाम पर पर्वतराज को क्षत्-विक्षत् करने की कोशिशें भी तेज़ी पर थीं। गंगा गोद-खोद के दुर्योधनों की निगाहें कुछ और ज्यादा हठीली…कुछ और अधिक नुकीली हो गईं। इस लोभक्रीड़ा ने गंगा के जीवामृत को पीछे ही रोक लिया। मां गंगा ने नूतन पुत्र की ओर देखा। नूतन गंगा पुत्र, मां गंगा को छोड़ भगवान केदारनाथ का पुत्र होने चला गया। बालक अभिमन्यु की भांति गंगा, चक्रव्यूह में आतताइयों के बीच अकेली रह गई। मानवीय संवेदनाओं का क्षरण देख गंगा सिसक उठी।

जनमानस अभी भी सोया ही था। किंतु ऋषि कुमार की गंगा तपस्या ने बाजारु और सत्ताजीवियों के आसन हिला दिए। मंत्रणा हुई। तय हुआ कि ऋषि कुमार को अपने पाले में मिला लिया जाये। यह काम, धर्मसत्ता को सौंपना तय हुआ। राजसत्ता ने उन्हे झुकने को कहा, धर्मसत्ता तो पूरी की पूरी लेट गई। धर्मसत्ता ने अपने सबसे खास मोहरों को दूत बनाकर भेज दिया।  

दूतों ने देखा कि ऋषि कुमार तो अपनी गंगा तपस्या में इतने लीन हैं कि उनकी ओर देख तक नहीं रहे। दूत लौट गये। दूतों को असफल देख एक राजसाध्वी, महादूत बनकर आईं। महादूत "भइया, भइया" कह कर ऋषि कुमार से लिपटा ही चाहती थी कि ऋषि कुमार ने आंखें खोल दी।

"नहीं देवी, नहीं। अभी तुम मेरी बहिन नहीं, तुम राजसाध्वी हो। तुम सत्ताजीवियों की प्रतिनिधि बनकर आई हो।"

महादूत सावधान हो गई। महादूत ने अगला पांसा फेंका – ऋषि कुमार, मुझे गंगाजल से आपका अभिषेक करने का आदेश हुआ है।

ऋषि कुमार ने इंकार कर दिया।

महादूत ने पुनः निवेदन किया – ऋषि कुमार, अभिषेक न सही, गंगाजल तो मां का प्रसाद है। मां के प्रसाद को इंकार करना तो महापाप है। क्या आप यह महापाप करेंगे ? क्या एक गंगा-तपस्वी को यह शोभा देगा ??

ऋषि कुमार ने एक पल सोचा। मां गंगा को प्रणाम किया। ऋषि कुमार ने अपनी अंजुली, महादूत की ओर बढ़ा दी। महादूत ने गंगाजली झुकाई। अभी पहली बूंद गिरी ही थी कि ऋषि कुमार हतप्रभ हो गए। हथेली कालिमा से भर उठी। ऋषि कुमार ने अंजुली पीछे हटा ली। ऋषि कुमार की आंखों से ज्वाला निकलने लगी।

ऋषि कुमार क्रोधित हो उठे – देवी, तुमने छल किया है। यह गंगाजल नहीं। यह तो जल है… जल भी कहां ? इसे तो हम भारतीयों के कुहृदयों की लिप्सा, कुत्सा, कुतृष्णा और कुकृत्यों की कालिमा से परिपूर्ण अवजल कहना ही बेहतर होगा।

महादूत को कुछ समझ नहीं आया। वह एक क्षण अपनी गंगाजली को देखती और दूसरे क्षण ऋषि कुमार को।

"ऋषि कुमार यह गंगाजल ही है। इसमें बनारस के सभी 88 घाटों का जल मिश्रित है। नूतन गंगापुत्र ने इसे विशेष रूप से आपके लिए संग्रहित कराया है।"

ऋषि कुमार व्यंग्य मुद्रा में मुस्कराये – हुंह नूतन गंगापुत्र ! वे तो इतना भी नहीं जानते कि अब गोमुख से निकली एक भी बूंद बनारस तक नहीं पहुंचती।

महादूत अवाक् थी।

"ऋषिकुमार मैने छल नहीं किया। मैं अनजान थी। मुझे क्षमा करें। मैं लाऊंगी आपके लिए गंगाजल।"

महादूत लौट गई। महादूत ने गंगा मिशनधारियों से निवेदन दिया – मुझे गंगाजल चाहिए।

मिशन के दफ्तर में खोजबीन शुरु हुई। मिशन में दर-दर गंगे भी थी और हर-हर गंगे भी, लेकिन गंगाजल न था। एक हरकारा, डाकघर दौड़ाया गया। उसने लाकर प्लास्टिक की एक छोटी सी गंगाजली पेश की। महादूत ने देखा कि गंगाजली पर अशोक चक्र चिन्हित है। महादूत, साध्वी तो थी, लेकिन सत्ताजीवी भी; लिहाजा, गंगाजली का प्लास्टिक तत्व भी महादूत को शंकित न कर सका। महादूत आश्वस्त हुई। महादूत, नूतन गंगाजली को लेकर फिर ऋषि कुमार के पास पहुंची।

ऋषिकुमार को महादूत की अज्ञानता पर अफसोस हुआ। भारत की ज्ञान संस्कृति की वाहक…राजसत्ता की महादूत और ऐसा अज्ञान !! अफसोस की बात थी ही।

ऋषिकुमार बोले – देवी, मुझे ताज्जुब है कि तुम हिन्दू हो !….अरे देवी, क्या तुम इतना भी नहीं जानती कि गंगा का जीवामृत तो टिहरी की झील में कैद है। शेष जो कुछ है, वह टनल, टरबाइन, मानव मल और औद्योगिक अवजल में फंसकर नष्ट हो रहा है। जाओ, कर सकती हो तो मय जीवामृत मां गंगा को कै़द मुक्त करो। अपना साध्वी धर्म निभाओ। वरना् एक दिन मां गंगा की कै़द की जद में तुम भी जाओगी और तुम्हारे नूतन गंगापुत्र भी। महापद हमेशा साथ नहीं रहता।

…हा ! क्या अब मृत्यु पूर्व दो बूंद गंगाजल, सिर्फ एक दिवास्वप्न ही रहेगा ? 

ऋषिकुमार की आस टूट गई।

महादूत, गंगा को मुक्त तो न करा सकी; किंतु महादूत के अधिभार से खुद मुक्त हो गई। ऋषि कुमार ने भी खुद को मुक्त कर लिया। ऋषि कुमार की आत्मा, रामजी के दरबार में पहुंच गई। किंतु गंगा का जीवामृत आज भी वहीं कैद है; टिहरी की झील में। जन-मन को आज भी विश्वास है कि गंगा मैया सब ठीक कर लेगी। मां गंगा पुत्रमोह में त्रस्त ज़रूर है, लेकिन विवश नहीं। अपने प्राणतत्व को खोते कितना दिन देखेगी ? जिस दिन उफनेगी, अपने जीवामृत को मुक्त करा लेगी।

इसी विश्वास को लिए जन-जन आज भी गंगा सेवा के नाम पर सिर्फ गंगा-आरती ही गा रहा है। मानुष खौं! मानुष खौं!

…मनुष्य-मनुष्य को खा ही रहा है। सत्ताजीवियों को देव-दीपावली की चमक पसंद है। बाज़ारू शक्तियां जल, मल, थल…सभी का दोहन कर काला सोना बनाने में ध्यानस्थ है। धर्मसत्ता ?…..धर्मसत्ता तो वाही में मगन, जेहमे है करोड़ों जन-धन।

"चुनाव-दर-चुनाव, मुद्दा-दर-मुद्दा…वोट-पर-वोट; पर प्रकृति की चिंता कोई मुद्दा नहीं। ओह, यह कैसा दौर है ?"

अबकी बार आवाज़ रामजी के दरबार से आई थी। आवाज़ सुनते ही नूतन पुत्र की सवारी, मां गंगा औ भोले-भाले केदारनाथ को छोड सरपट दौड़ चली राम दरबार की ओर। किंतु यह क्या यहां तो श्रीराम हैं ही नहीं। सिंहासन खाली है। नूतन पुत्र का चेहरा दमक उठा। नजरें सिंहासन पर, हाथ दरबारियों की ओर। गले लगते, कानों में मिश्री घोलते; एक-एक कर दृश्य बदलते गए। रामराज्य गया; भ्रमराज्य भरमाने लगा। दरबारियों की बांछे खिल गईं। अब रामजी को नया पुत्र जो मिल गया है।

कलियुग! घोर कलियुग!!

तभी एक मद्दिम स्वर फूटा :

गंगा से कह गए राम थे,

कलियुग में जब नीर घटेगा,

पीर बढे़गी,

तब क्षीरसागर में हलचल होगी,

शेषनाग फन फैलाएगा,

इन्द्रदेव तब तरकश लेकर,

लोक-परलोक से ऊपर उठकर

कुछ संतानें साथ मिलेंगी।

साथ मिलेंगी, साथ चलेंगी।

संघर्षों की आब लहर बन,

नूतन निर्मल धार सजेंगी,

तब तक माता धीरज रखना,

मेरे पुरखों को तुमने तारा,

नए हिंदोस्तां को तुम्ही तारना।

माता ये निवेदन स्वीकारना।

नूतन पुत्र भूल जायें; दरबारी भूल जायें; किंतु क्या मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाने वाले श्रीराम भूल सकते हैं कि यह गंगा ही है, जिसने कभी उनके पुरखों का तारा ? मां गंगा भी राजा भगीरथ को कैसे भूल सकती है। मां गंगा को अभी भी ऋषिकुमार के जी उठने की आस है। ऋषि कुमार की देह है कि मृत्यु पश्चात् अभी भी जीवामृत मय गंगाजल ही तलाश रही है !!

है कोई सच्चा गंगापुत्र.. गंगापुत्री इस दुनिया-जहान में, जो जीवामृत मय गंगाजल को सागर तक पहुंचा सके ?…हिमनद को उसका समाधिस्थ निर्मल स्वरूप लौटा सके ?? सागर और पर्वतराज हिमालय.. दोनों को इंतज़ार है।

लेखक संपर्क

amethiarun@gmail.com

9868793799

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

अमल कुमार-श्री राजीव गाँधी जी की जयंती   पर उन्हें  शत शत नमन

अमल कुमार-श्री राजीव गाँधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

अमल कुमार - युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से दिल्ली स्थित जदयू कार्यालय में की मुलाकात

अमल कुमार - युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से दिल्ली स्थित जदयू कार्यालय में की मुलाकात

आज जंतर मंतर, नई दिल्ली के पार्टी कार्यालय में आज युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार का आना हुआ। युवा जदयू को मजबूती देने और देश मे...

अमल कुमार - झारखंड के व्यवसायी नेता श्री मधुकर सिंह जी के आवास पर हुई युवा साथियों से आत्मीय भेंट

अमल कुमार - झारखंड के व्यवसायी नेता श्री मधुकर सिंह जी के आवास पर हुई युवा साथियों से आत्मीय भेंट

झारखंड में जनता दल यूनाइटेड को आगे लाने के क्रम में आज राँची, झारखंड के प्रखर नेता एवं व्यवसायी श्री मधुकर सिंह जी से उनके आवास पर युवा जदयू...

अमल कुमार - झारखंड में जदयू को मजबूती देने के क्रम में आयोजित हुई युवा जदयू बैठक

अमल कुमार - झारखंड में जदयू को मजबूती देने के क्रम में आयोजित हुई युवा जदयू बैठक

आज राँची, झारखंड में प्रदेश युवा जदयू अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह जी की अध्यक्षता में युवा जदयू की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार ...

अमल कुमार - जदयू के रंग में रंगा बदरपुर, होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

अमल कुमार - जदयू के रंग में रंगा बदरपुर, होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

दिल्ली की बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में जन ...

अमल कुमार - जदयू ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय रहे मुख्य अतिथि

अमल कुमार - जदयू ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय रहे मुख्य अतिथि

मणिपुर विधानसभा चुनावों में जनता दल यूनाइटेड को मिली बढ़त के बाद जदयू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। इसी के आधार पर अब जेडीय...

अमल कुमार - मणिपुर में जदयू की जीत लेकर आई नई उम्मीद, तीन राज्यों में पार्टी ने स्थायी मान्यता प्राप्त दर्जा किया प्राप्त

अमल कुमार - मणिपुर में जदयू की जीत लेकर आई नई उम्मीद, तीन राज्यों में पार्टी ने स्थायी मान्यता प्राप्त दर्जा किया प्राप्त

मणिपुर विधानसभा चुनाव में जदयू को मणिपुर में छह सीटें मिली हैं, जिससे जदयू राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के करीब है। बिहार, अरुणाचल...

अमल कुमार – बवाना विधानसभा के शाहबाद में आयोजित हुआ जदयू का कार्यकर्ता सम्मान एवं जनसंवाद समारोह

अमल कुमार – बवाना विधानसभा के शाहबाद में आयोजित हुआ जदयू का कार्यकर्ता सम्मान एवं जनसंवाद समारोह

राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनावों को अब कुछ ही समय शेष है, ऐसे में जनता दल यूनाइटेड ने राजधानी के विभिन्न हिस्सों में जनता की समस्याओं पर ...

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी साथियों को हार्दिक आभार

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी साथियों को हार्दिक आभार

जदयू दिल्ली प्रदेश से महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार का जन्मदिवस धूमधाम से जनता दल यूनाइटेड पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। सम्मि...

अमल कुमार - दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में उतरा जदयू, कालकाजी विधानसभा में हुआ विरोध प्रदर्शन

अमल कुमार - दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में उतरा जदयू, कालकाजी विधानसभा में हुआ विरोध प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली में शराब के खिलाफ संघर्ष को तेज करते हुए जनता दल यूनाइटेड ने आज कालकाजी विधानसभा में आईटी सेल प्रभारी नीरज जी के नेतृत्व में ...

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, मुख्यमंत्री जी ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, मुख्यमंत्री जी ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को सूचना मिली कि बिहार विधान मंडल परिसर में एक किनारे पर शराब की बहुत सी खाली बोतलें पड़ी मिली हैं। इस मुद्दे...

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में हुआ हंगामा, शराबबंदी को लेकर राजद विधायक के बिगड़े बोल

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में हुआ हंगामा, शराबबंदी को लेकर राजद विधायक के बिगड़े बोल

शालीनता, मर्यादा और संयम किसी भी व्यक्ति या प्रोफेशन के लिए सर्वाधिक अहम सिद्धांत होते हैं, जो न केवल व्यक्तिगत गरिमा को बरकरार रखते हैं अपि...

अमल कुमार - दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर प्राइवेट शराब की दुकान खोलने के खिलाफ जदयू का एक दिवसीय धरना व भूख हड़ताल

अमल कुमार - दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर प्राइवेट शराब की दुकान खोलने के खिलाफ जदयू का एक दिवसीय धरना व भूख हड़ताल

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में जदयू ने सीएम केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और एक दिवसीय भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार ...

अमल कुमार - बिहार में सुशासन के सफल 15 वर्ष हुए पूरे, "समदर्शी – नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल : बेमिसाल" कार्यक्रम का होगा आयोजन

अमल कुमार - बिहार में सुशासन के सफल 15 वर्ष हुए पूरे, "समदर्शी – नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल : बेमिसाल" कार्यक्रम का होगा आयोजन

जनता दल यूनाइटेड के सभी जिला मुख्यालयों में बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के 15 वर्षों की समर्पित जनसेवा की शानदार उपलब्धि पर बुधव...

अमल कुमार - जदयू के जंतर मंतर स्थित कार्यालय पर दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर हुई बैठक

अमल कुमार - जदयू के जंतर मंतर स्थित कार्यालय पर दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर हुई बैठक

शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के पार्टी मुख्यालय (जंतर मंतर) में 2022 के अंतर्गत दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर बैठक की गई। यह बैठक ...

अमल कुमार - युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष रविश कुमार के साथ संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

अमल कुमार - युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष रविश कुमार के साथ संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

दिल्ली प्रदेश के अंतर्गत जदयू की मजबूती के लिए और साथ ही युवा विंग को विस्तार देने के प्रक्रम में दिल्ली प्रदेश महासचिव सह युवा प्रभारी अमल ...

अमल कुमार - युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अमल कुमार को सौंपी गई दिल्ली जदयू महासचिव पद की जिम्मेदारी

अमल कुमार - युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अमल कुमार को सौंपी गई दिल्ली जदयू महासचिव पद की जिम्मेदारी

दिल्ली में नगर निगम के चुनाव भले ही अगले साल होने को है, पर सियासी पटल पर सत्तारूढ दल से लेकर हर विपक्षी सियासी दल अपनी जमीन को मजबूती प्रदा...

अमल कुमार - मुहर्रम की 10वी तारीख के मोकें पर कर्बला के शहीदों एवं हज़रात इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन

अमल कुमार - मुहर्रम की 10वी तारीख के मोकें पर कर्बला के शहीदों एवं हज़रात इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन

रमजान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना माने जाने वाले इस्लामिक नववर्ष का आगाज चांद दिखने के साथ शुरू होता है। इस्लामिक कैलेंडर की गणना चाँद के...

अमल कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

दिल्ली के जंतर मंतर स्थित जदयू राष्ट्रीय कार्यालय के सभागार में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री ...

अमल कुमार - जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति सहित अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा

अमल कुमार - जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति सहित अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज दिल्ली के जंतर मंतर स्थित जदयू राष्ट्रीय कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। हालिया नियुक्त केंद्रीय इ...

अमल कुमार - युवा जदयू पूर्व अध्यक्ष के प्रयासों से बेगूसराय एयरपोर्ट को मिलेगा नया जीवन, उड्यन मंत्रालय ने शुरू की कवायत

अमल कुमार - युवा जदयू पूर्व अध्यक्ष के प्रयासों से बेगूसराय एयरपोर्ट को मिलेगा नया जीवन, उड्यन मंत्रालय ने शुरू की कवायत

युवा जदयू पूर्व अध्यक्ष श्री अमल कुमार के प्रयासों से बेगूसराय एयरपोर्ट को नया जीवन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। गौरतलब है कि गत वर्ष युवा जदयू...

अमल कुमार - बीहट जीरोमाइल बरौनी में जदयू साथियों के साथ हुई चाय पर चर्चा

अमल कुमार - बीहट जीरोमाइल बरौनी में जदयू साथियों के साथ हुई चाय पर चर्चा

कोरोना लॉकडाउन खुलने के बाद आज लंबे समय बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, युवा जदयू (दिल्ली प्रदेश) अमल कुमार ने युवा साथियों के साथ चाय पर चर्चा की...

अमल कुमार-हैप्पी होली  होली आपको एवं आपके परिवार को होली की रंगारंग शुभकामनाएं

अमल कुमार-हैप्पी होली होली आपको एवं आपके परिवार को होली की रंगारंग शुभकामनाएं

खुशियों, उमंगों और नवउल्लास का प्रतीक होली आप सभी के जीवन में नवरंगों का संचार करे और प्रेम के इस त्यौहार से सभी देशवासियों का जीवन मंगलमय ह...

अमल कुमार-महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव  शहीदी दिवस  के शहीदी दिवस पर शत शत नमन

अमल कुमार-महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव शहीदी दिवस के शहीदी दिवस पर शत शत नमन

भारत माता के वीर सपूत जिन्होंने अपना सर्वस्व भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर अपने प्राण दिए थे, स्वतंत्रता के लिए वतन पर कुर्बान होने ...

अमल कुमार-बिहार दिवस की बिहार दिवस हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-बिहार दिवस की बिहार दिवस हार्दिक शुभकामनाएं

आज बिहार अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है। अंग्रेजी शासनकाल में बिहार बंगाल प्रांत का एक भाग था, जो 1912 में बंगाल प्रांत से अलग उड़ीसा रा...

अमल कुमार-महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं  महाशिवरात्र‍ि  आइये जानते हैं..महाशिवरात्र‍ि पर उपवास का धार्मिक महत्व

अमल कुमार-महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं महाशिवरात्र‍ि आइये जानते हैं..महाशिवरात्र‍ि पर उपवास का धार्मिक महत्व

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।अथार्त वह जो गौर वर्ण लिए हुए हैं, जो साक्षात्...

अमल कुमार-नारी शक्ति को नमन  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-नारी शक्ति को नमन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

प्रति वर्ष 8 मार्च को हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इसके मूल में जाकर देखें तो पाएंगे कि कैसे महिलाओं ने अपने हितों के लिए लंबी लड़...

अमल कुमार - बेगूसराय के जिला अध्यक्ष से की गई शिष्टाचार मुलाकात

अमल कुमार - बेगूसराय के जिला अध्यक्ष से की गई शिष्टाचार मुलाकात

युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार ने बेगूसराय के जिला अध्यक्ष गार्जियन श्री रूदल राय से शिष्टाचार मुलाकात की। फ़्रेंड्स मेडिकल पर की ...

अमल कुमार - विकास दिवस विशेष: प्रगतिशील समाज और विकसित बिहार..नीतीश कुमार के सपने हो रहे साकार

अमल कुमार - विकास दिवस विशेष: प्रगतिशील समाज और विकसित बिहार..नीतीश कुमार के सपने हो रहे साकार

बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी का आज 70वां जन्मदिवस है, जिसे जदयू परिवार "विकास दिवस" के रूप में देश भर में मना रहा है। पार्टी क...

अमल कुमार - माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बिहार के विकास पुरुष एवं हम सभी के परम आदरणीय अभिभावक नीतीश कुमार जी इस वर्ष अपना 70वां जन्मदिवस मना रहे हैं, जिसे हम सभी जदयू सहयोगी "विकास...

अमल कुमार-महान योगी एवं परम ज्ञानी  संत रविदास जयंती  संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

अमल कुमार-महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जयंती संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

हिन्दू कैलंडर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को काशी जन्में संत रविदास ने जन जन को भेदभाव रहित जीवन जीने का संदेश दिया था। "मन चंगा तो...

अमल कुमार - बेगुसराय में बंद पड़े एयरपोर्ट को अविलंब चालू कराने के लिए नागरिक उड्यन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

अमल कुमार - बेगुसराय में बंद पड़े एयरपोर्ट को अविलंब चालू कराने के लिए नागरिक उड्यन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

युवा जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री अमल कुमार ने मध्य बिहार स्थित बेगूसराय में बंद पड़े हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) को अविलम्ब च...

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक हुई झांसी में आयोजित

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक हुई झांसी में आयोजित

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन झांसी के इलाइट चौराहा स्थित लक्ष्मी गार्डन में किया गया। इस कार्...

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बैठक से पूर्व पटेल चौक पर किया माल्यार्पण

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बैठक से पूर्व पटेल चौक पर किया माल्यार्पण

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन झांसी के सीपरी रोड स्थित लक्ष्मी गार्डन इलाइट में किया जा रहा है, ...

अमल कुमार-बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं  बसंत पंचमी   जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व

अमल कुमार-बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं बसंत पंचमी जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व

प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को विद्या की देवी सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है, जिसे बसंत पंचमी के रूप में समस्त ...

अमल कुमार - बिहार में हुआ नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, सभी मंत्रियों को जदयू दिल्ली प्रदेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - बिहार में हुआ नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, सभी मंत्रियों को जदयू दिल्ली प्रदेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, जिसके लिए सभी जदयू साथियों को काफी समय से इंतजार था। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभ...

अमल कुमार - जदयू दिल्ली कार्यालय में तमिलनाडु से आए सहयोगियों से की गई मुलाकात

अमल कुमार - जदयू दिल्ली कार्यालय में तमिलनाडु से आए सहयोगियों से की गई मुलाकात

जनता दल यूनाइटेड एक संगठित और मजबूत पार्टी के तौर पर धीरे धीरे अपनी पकड़ देशभर में मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में दक्षिण भारत के तमिलनाडु से र...

अमल कुमार - जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने दिल्ली में सहयोगी कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की

अमल कुमार - जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने दिल्ली में सहयोगी कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की

जनता दल यूनाइटेड के अंतर्गत हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष का अहम पद संभालने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी संगठन महासचिव रहे श्री रामचंद्र प्रसाद...

अमल कुमार-सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा   गणतंत्र दिवस  भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

हमारा गणतंत्र दिवस भारत वर्ष के लिए स्वर्ण दिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन हमारा भारत एक पूर्ण लोकतान्त्रिक गणराज्य बना था. इससे पूर्व हम आ...

अमल कुमार-महान क्रांतिकारी व आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक  सुभाष चंद्र बोस जयंती  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हार्दिक अभिनंदन

अमल कुमार-महान क्रांतिकारी व आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जयंती नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हार्दिक अभिनंदन

"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा देकर भारत की आजादी की भावना को नई शक्ति, नया प्राण और दिशा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनान...

अमल कुमार-गुरु गोबिंद सिंह जयंती की	 गुरु गोबिंद सिंह जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

अमल कुमार-गुरु गोबिंद सिंह जयंती की गुरु गोबिंद सिंह जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

आज हम सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मना रहे हैं। आप सभी देशवासियों को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की लख लख बधाईयां। 22 दिसम्बर...

अमल कुमार-आप सभी को मकर संक्रांति  मकर संक्रांति  के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-आप सभी को मकर संक्रांति मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

मकर संक्रांति, जिसे देश भर में विभिन्न विभिन्न नामों के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में जहां इस दिन को मकर संक्रांति या खिचड़ी संक्रांति ...

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सीनियर नेतृत्व और सहयोगीजनों को हार्दिक आभार

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सीनियर नेतृत्व और सहयोगीजनों को हार्दिक आभार

युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमल कुमार का जन्मदिवस हर्षोल्लास से जनता दल यूनाइटेड पार्टी के जंतर मंतर स्थित कार्यालय में मनाया गया...

अमल कुमार-हैप्पी न्यू ईयर  नववर्ष आप सभी राष्ट्रवासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो

अमल कुमार-हैप्पी न्यू ईयर नववर्ष आप सभी राष्ट्रवासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो

स्वागत! जीवन के नवल वर्ष आओ, नूतन-निर्माण लिये, इस महा जागरण के युग में जाग्रत जीवन अभिमान लिये~ (कवि सोहनलाल द्विवेदी)नया साल, नयी उम्मीदें...

अमल कुमार - राज्यसभा सांसद एवं जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह को मिली जन्मदिन की मंगल कामनाएं

अमल कुमार - राज्यसभा सांसद एवं जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह को मिली जन्मदिन की मंगल कामनाएं

जनता दल यूनाइटेड के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) का आज जन्मदिन है, जिसके लिए उन्हे...

अमल कुमार - आदरणीय आरसीपी सिंह जी को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - आदरणीय आरसीपी सिंह जी को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी और हम सभी जदयू साथियों के अभिभावक समान श्री आरसीपी सिंह (राज्यसभा सांसद, ज...

अमल कुमार-मैरी क्रिसमस  क्रिसमस डे  मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-मैरी क्रिसमस क्रिसमस डे मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हर साल की समाप्ति से ठीक पांच दिन पहले यानि 25 दिसम्बर को साड़ी दुनिया क्रिसमस डे सेलिब्रेट करती है, लेकिन यहां यह जानना जरुरी हो जाता है कि ...

अमल कुमार-चौधरी चरण सिंह  चौधरी चरण सिंह की जयंती पे उन्हें सादर नमन

अमल कुमार-चौधरी चरण सिंह चौधरी चरण सिंह की जयंती पे उन्हें सादर नमन

चौधरी चरण सिंह का ऐसा मानना था की देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों से होकर गुजरता हैं, उनका कहना था कि भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं ह...

अमल कुमार-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती  सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

अमल कुमार-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के ...

More

अमल जी के अपडेट पाने के लिए सब्सक्राइब करें

जनता दल यूनाइटेड के झंडे तले दिल्ली क्षेत्र में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे अमल जी अपने कार्यों को अपने पोर्टल पर लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और जानने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Amal Kumar & Navpravartak.com Terms  Privacy