Amal Kumar
  • Home
  • About
  • Updates
  • Join
  • Public Grievance

असम की बाढ़, कारण और निवारण के बीच फंसे लोग

  • By
  • Arun Tiwari
  • July-11-2022

-

असम में बाढ़ कोई नई घटना नहीं है। किन्तु मानसून के पहले ही चरण में बाढ़ का इतना ज्यादा टिक जाना और इसके लिए सरकार के मुखिया द्वारा लोगों पर दोषारोपण असम के लिए नई घटना है।

गौर फरमाइए कि असम के मुख्यमंत्री ने सिल्चर नगर की बाढ़ के लिए बराक नदी के तटबंध के क्षतिग्रस्त हो जाने को जिम्मेदार ठहराया है। किन्तु किसी एक तटबंध के क्षतिग्रस्त हो जाने के लिए कुछ लोगों को दोषी ठहराकर श्रीमान हिमंत बिस्वा अपनी सरकारी जवाबदेही से बच नहीं सकते। रिपोतार्ज कह रहे हैं कि अब तक एक नहीं, 297 तटबंध क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सैंड्रप नामक प्रख्यात अध्ययन केंद्र के मुताबिक, रखरखाव और सतत निगरानी के अभाव में ऐसा हुआ है। क्या मुख्यमंत्री महोदय इसके लिए भी लोगों को जिम्मेदार ठहराकर अपना पल्ला झाड़ लेंगे ?

यह एक पहलू है।

दूसरा पहलू यह है कि तटबंध यहाँ न दरकते तो क्या नदी उफनती ही न ? क्या नदी यूं ही सहज बह जाती? विशेषज्ञ कहते हैं कि जंगलों के कटान, मलबे की डंपिंग तथा नदी व अन्य जल ढांचों की जमीन पर बढ़े कब्जे ने बाढ़ के रूप को विकराल किया है। बांधों के निर्माण और प्रबंधन को लेकर सवाल हैं ही। जाहिर है कि नदी यहां न उफनती, तो कहीं और कहर ढहाती। यदि तटबंध नदी के बाढ़ क्षेत्र (फ्लड प्लेन एरिया) के भीतर बनेंगे तो एक न एक दिन दरकेंगे ही।

क्या नदी के वेग को आवेग में बदलने में तटबंधों की कोई भूमिका नहीं ?

तटबंधों के बीच नदी और उसके किनारे बसी बसावटों के फंसने के कष्ट को कोसी नदी के बाशिंदों से ज्यादा कौन जानता है ? बावजूद इसके यदि यमुना नदी की भूमि पर अक्षरधाम, खेलगांव, मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा के लिए नया तटबंध बनाते वक़्त जब राजधानी ने ही इस तथ्य की अनदेखी की है; गोमती, साबरमती समेत रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की सारी परियोजनएं यही कर रही है तो लोगों को दोष क्यों?  

मेरी राय है किसी भी  राज्य में आने वाली बाढ़ों की विकरालता में अब  ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस-वे जैसे उन सभी महामार्गों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए, जो नदी किनारे अक्खड़ तटबंधों की तरह खड़े हैं। इस बारे में इंजीनियरों, मुख्यमंत्रियों और भारत सरकार के सड़क मंत्रियों का आंखें मूंद लेना, तारीफ के काबिल कतई नहीं।

जरुरत किसी भी बाढ़ के कारण और निवारण पर विस्तार से चर्चा करने की है । किन्तु चर्चा के शुरू में यह सवाल पूछ लेना जरुरी है कि क्या बाढ़ सचमुच इतनी बुरी घटना है कि हम इससे बचने के उपाय तलाशें ?

जवाब यह है कि है कि बाढ़ हमेशा बुरी नहीं होती; बुरी होती है एक सीमा से अधिक उसकी तीव्रता तथा उसका जरूरत से ज्यादा दिनों तक टिक जाना। मिट्टी, पानी और खेती के लिहाज से बाढ़ वरदान होती है। प्राकृतिक बाढ़ अपने साथ उपजाऊ मिट्टी, मछलियां और अगली फसल में अधिक उत्पादन लाती है। यह बाढ़ ही होती है कि जो नदी और उसके बाढ़ क्षेत्र के जल व मिट्टी का शोधन करती है। बाढ़ ही भूजल भण्डारों को उपयोगी जल से भर देती है। इस नाते बाढ़, जलचक्र के संतुलन की एक प्राकृतिक और जरूरी प्रक्रिया है। इसे आना ही चाहिए। बाढ़ के कारण ही आज गंगा का उपजाऊ मैदान है। बंगाल का माछ-भात है। बिहार के कितने इलाकों में बिना सिंचाई के खेती है। जाहिर है कि हमें बाढ़ नहीं, बाढ़ के वेग और टिकने के दिनों के कारणों की तलाश करनी चाहिए। बारिश के दिनों में नगरों में जलभराव के कारण, तलाश का एक भिन्न विषय है।

गौरतलब तथ्य

इस दिशा में सबसे गौरतलब तथ्य यह है कि इस वर्ष जिन तारीखों में बाढ़ व नगरों में जलभराव के समाचार सबसे ज्यादा आये, उन तारीखों में लगभग सभी संबधित राज्यों के वर्षा औसत में बढ़ोत्तरी की बजाय, कमी के आंकडे़ हैं। इससे स्पष्ट है कि बाढ़ का कारण वर्षा औसत की अधिकता तो कतई नहीं है।

साधारणतया बाढ़ में आई अप्रत्याशित तीव्रता के असल कारण पांच ही हैं: बादलों का फटना, नदियों में अधिक कटाव, अधिक गाद जमाव, नदी भूमि पर अतिक्रमण तथा बांध-बैराज व उनका कुप्रबंधन।  बाढ़ के अधिक टिक जाने के दो कारण है: मानव द्वारा नदियों को रास्ता बदलने को विवश करना तथा जलनिकासी मार्गों को अवरुद्ध किया जाना। 

आइये समझें कि कैसे?

कायदा यह है कि बारिश से पहले हर बांध के जलाश्य को खाली कर दिया जाना चाहिए। बारिश के दौरान लगातार थोड़ा-थोड़ा पानी छोड़ते रहना चाहिए। वर्ष 2016 में गंगा में आई बाढ़ को याद कीजिए कि आखिरकार हुआ क्या था। जून तक मध्य प्रदेश के लोग जलापूर्ति ने होने से परेशान थे। जलाश्य खाली कर उन्हे पानी पहुंचाया जा सकता था।  म.प्र. के बाणसागर बांध प्रबंधकों ने ऐसा नहीं किया। जलाश्य में 33.3 प्रतिशत से अधिक पानी को रोक कर रखा। 19 अगस्त की सुबह तक बाणसागर बांध में उसकी क्षमता का 96 प्रतिशत भरने की गलती की। फिर 19 अगस्त के दिन में दो घंटे में इतना पानी छोड़ दिया कि उसने उ.प्र.-बिहार तक को दुष्प्रभावित किया।

ऐसी गलतियों के उदाहरण कई हैं। 

एक समय बनबासा बैराज से एक साथ पानी छोड़ने से उत्तराखण्ड में आई बाढ़ को भला हम कैसे भूल सकते हैं ? पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हथिनीकुण्ड बैराज, नरोरा बैराज, अरैल बांध, रिहंद बांध आदि से छोडे़ गये पानी को मुख्य कारण के तौर पर चिन्हित किया गया है। यही स्थिति टोंक ज़िले में स्थित बीसलपुर बांध आदि से एक साथ छोड़े पानी के कारण राजस्थान जैसे कम पानी के इलाके भी देख चुके हैं।

बाढ़ के दुष्प्रभाव बढ़ाने में बांध-बैराजों की और क्या भूमिका है? 

होता यह है कि बांध-बैराजों से पानी धीरे-धीरे छोड़ने की स्थिति में पानी आगे बढ़ जाता है और उसमें मौजूद गाद नीचे बैठकर पीछे छूट जाती है। छूटी गाद, जगह-जगह एकत्र होकर नदी के बीच टापू का रूप ले लेती है। ये टापू, नदी का मार्ग बदलकर उसे विवश कर देते हैं कि पीछे से अधिक पानी आने पर वह नये क्षेत्र की यात्रा पर निकल जाये। हिमालयी नदियां अपने साथ ज्यादा गाद लेकर चलती हैं; लिहाजा, कुछ वर्ष पूर्व कोसी ने अपना रास्ता 200 किलोमीटर तक बदला। नया मार्ग इसके लिए तैयार नहीं होता। नया इलाका होने के कारण जलनिकासी में वक्त लगता है। जलनिकासी मार्गों में अवरोधों के कारण भी बाढ़ टिकाऊ हो जाती है। यही कारण है कि पहले तीन दिन टिकने वाली बाढ़, अब पूरे पखवाडे़ कहर बरपाती है; संपत्ति विनाश के अलावा बीमारी का कारण बनती है। दूसरी तरफ बांध-बैराजों से एक साथ छोड़ा पानी नदी किनारों के कटान का कारण बनता है। अचानक और बिना सूचना छोड़े अधिक पानी के लिए लोग तैयार नहीं होते। वे अनायास बाढ़ का शिकार बन जाते हैं। मध्य प्रदेश के तवा बांध ने भी कुछ वर्ष पूर्व यही किया था।   

यहां यह याद करना जरूरी है कि - 

कभी कोलकाता बंदरगाह को गाद भराव से बचाने के नाम पर फरक्का बांध और बाढ़ मुक्ति के नाम पर कोसी तटंबध का निर्माण किया गया था। आज ये दोनो ही निर्माण बाढ़ की तीव्रता बढ़ाने वाले साबित हो रहे हैं। जिस गाद को समुद्र के करीब पहुंचकर डेल्टा बनाने थे, बांध-बैराजों में फंसने के कारण वह डेल्टा क्षेत्र में कमी और उनके डूब का कारण बन रही है। इसीलिए कोसी के तटबंध में फंसे गांव आज भी दुआ करते हैं कि तटबंध टूटे और उन्हे राहत मिले।

इसीलिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कभी खुद फरक्का बांध को तोड़े जाने की मांग कर चुके हैं। इसीलिए नदी के निचले तट की ओर औद्योगिक कॉरिडर, एक्सप्रेस-वे आदि निर्माण परियोजनाओं का विरोध किया जाता रहा है। इसीलिए अब बांध, बैराज और गाद को लेकर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की जा रही है। इससे एक बात और स्पष्ट है कि बांध, बैराज, तटबंध और नहरों का निर्माण बाढ़ मुक्ति का उपाय नहीं है।

नदी को नहर या नाले का स्वरूप देने की गलती भी नहीं की जानी चाहिए। 'रिवर फ्रंट डेवल्पमेंट' के नाम पर कुछ दीवारें और चमकदार इमारतें खड़ी कर लेना, बाढ़ को विनाश के लिए खुद आमंत्रित करना है। बांध-बैराजों की उपस्थिति तथा नदी को उसके प्राकृतिक मार्ग से अलग कृत्रिम मार्ग पर ले जाने के कारण राष्ट्रीय नदी जोड़ परियोजना भी इसका उपाय नहीं है। 

उपाय है यह है कि -

बरसे पानी को नदी में आने से पहले ही अधिक से अधिक संचित कर धरती के पेट में बिठा देना। मिट्टी कटान को नियंत्रित करना और जलनिकासी मार्गों को अवरोधमुक्त बनाये रखना अन्य जरूरी सावधानियां हैं। खाली भूमि, उबड़-खाबड़-ढालदार भूमि, जंगल, छोटी वनस्पतियां, खेतों की ऊंची मज़बूत मेड़बंदियां, तालाब-झील जैसे जल संचयन ढांचे यही काम करते हैं। बादल फटे या कम समय में ढेर सारा पानी बरस जाये, बाढ़ की तीव्रता कम करने की तकनीक भी यही है और सूखे से संकट से निजात पाने की तकनीक भी यही। हमें यह सदैव याद रखना होगा।

आइये, अब जरा नगरों के बाढ़ व जलजमाव की चपेट में आने के कारणों पर गौर करें। 

इसका एक कारण यह है कि नगरों के जलनिकासी तंत्र पहले एक बार में अधिकतम 12 से 20 मिलीमीटर वर्षा के हिसाब से डिज़ाइन किए जाते रहे हैं; जबकि पिछले पांच दशक के दौरान मुंबई, चेन्नई, दिल्ली जैसे नगरों में एक बार में 125 मिलीमीटर से अधिक तक वर्षा दर्ज करने के मौके देखने को मिले। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्वयं मानता है कि भारतीय नगरों की जलनिकासी क्षमता औसत वर्षा से बहुत अधिक कम है। देखरेख में कमी से यह क्षमता और कम हुई है। ठोस व पॉली कचरे के निष्पादन तथा मलबे को डंप करने के अवैज्ञानिक चाल-चलन तथा नदियों-तालाबों-झीलों के बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण भी भूमि के ऊपर व नीचे के जलनिकासी मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। दूसरी तरफ हर इंच को पक्का करने की बढ़ती प्रवृति के कारण बरसे पानी को सोखने की नगरीय क्षमता घटी है। 

मार्गदर्शी निर्देश हैं कि नगरों के निचले इलाकों को पार्कों, पार्किंग क्षेत्रों तथा अन्य खुले क्षेत्र के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए। हमने इससे उलट श्रीनगर की डल व वूलर झील के बाढ़ क्षेत्र में कॉलोनियाँ बसा दी हैं। चेन्नई के 5000 हेक्टेयर से अधिक के मार्शलैंड को सिकोड़कर 500 हेक्टेयर में समेट दिया गया ? मुंबई के सिवरी के निकट स्थित दलदली क्षेत्र को ठोस कचरे से भर दिया गया।

गौर कीजिए कि जयपुर का अमानीशाह नाला, कभी एक नदी थी। हमने पहले उसका नाम बदला और फिर उसके भीतर तक पक्की बसावट होने दी है। जयपुर विकास प्राधिकरण ने खुद इस नदी भूमि में आवंटन किया। अलवर से निकलने वाली साबी नदी के साथ हरियाणा और दिल्ली ने यही किया। 

गुडगाँव का संकट 

गुडगांव का भू-आकार देखिए। गुड़गांव एक ऐसा कटोरा है, जिसकी जलनिकासी को सबसे ज्यादा साबी नदी का सहारा था। हरियाणा ने साबी का नाम बदलकर बादशाहपुर नाला और दिल्ली ने नजफगढ़ नाला लिखकर नदी को नदी रूप में बनाये रखने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।  तिस पर गलती यह कि बादशाहपुर नाले को कंक्रीट का बना दिया गया है। बसावट के कारण वह भी अतिक्रमण की चपेट में है। 1958 में नजफगढ़ झील की बाढ़ ने 145 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल घेरा था। अभी झील चार वर्ग किलोमीटर मे समेट दी गई है। नजफगढ़ झील से 100 साला बाढ़ के आधार पर गुड़गांव के नगर नियोजन विभाग ने सेक्टर 36बी, 101 आदि को बाढ़ के उच्चतम क्षेत्र में स्थित घोषित किया हुआ है। राज्य की पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण ने इन सेक्टरों में नींव का स्तर नजफगढ़ झील के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊंचा रखने की हिदायत दी थी। ऐसा नहीं हुआ। परिणाम यह है कि मात्र चार घंटे की बारिश में ही हम सभी ने गुड़गांव को जल भराव से त्राहि-त्राहि करते देखा है। हमें इन सभी गल़तियों से सीखना और तद्नुसार नियोजन करना होगा। 

बाढ़ नुकसान कम करे -  

इसके लिए परपंरागत बाढ़ क्षेत्रों व हिमालय जैसे संवेदनशील होते नये इलाकों में समय से पूर्व सूचना का तकनीकी तंत्र विकसित करना जरूरी है। बाढ़ के परंपरागत क्षेत्रों में लोग जानते हैं कि बाढ़ कब आयेगी। वहां जरूरत बाढ़ आने से पहले सुरक्षा व सुविधा के लिए एहतियाती कदमों की हैं: 

पेयजल हेतु सुनिश्चित हैंडपम्पों को ऊंचा करना। जहां अत्यंत आवश्यक हो, पाइपलाइनों से साफ पानी की आपूर्ति करना। मकानों के निर्माण में आपदा निवारण मानकों की पालना। इसके लिए सरकार द्वारा जरूरतमंदों को जरूरी आर्थिक व तकनीकी मदद। मोबाइल बैंक, स्कूल, चिकित्सा सुविधा व  अनुकूल खानपान सामग्री सुविधा। ऊंचा स्थान देखकर वहां हर साल के लिए अस्थाई रिहायशी व प्रशासनिक कैम्प सुविधा। मवेशियों के लिए चारे-पानी का इंतजाम। ऊंचे स्थानों पर चारागाह क्षेत्रों का विकास। देसी दवाइयों का ज्ञान। कैसी आपदा आने पर क्या करें ? इसके लिए संभावित सभी इलाकों में निःशुल्क प्रशिक्षण देकर आपदा प्रबंधकों और स्वयंसेवकों की कुशल टीमें बनाईं जायें व संसाधन दिए जायें।

परंपरागत बाढ़ क्षेत्रों में बाढ़ अनुकूल फसलों का ज्ञान व उपजाने में सहयोग देना। बादल फटने की घटना वाले संभावित इलाकों में जल संरचना ढांचों को पूरी तरह पुख्ता बनाना। यही उपाय हैं।

असम भी एक ऐसा परम्परागत बाढ़ क्षेत्र है। क्या असम ने यह किया ?

-------------------------------------------------------------------------

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

अमल कुमार-श्री राजीव गाँधी जी की जयंती   पर उन्हें  शत शत नमन

अमल कुमार-श्री राजीव गाँधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

अमल कुमार - युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से दिल्ली स्थित जदयू कार्यालय में की मुलाकात

अमल कुमार - युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से दिल्ली स्थित जदयू कार्यालय में की मुलाकात

आज जंतर मंतर, नई दिल्ली के पार्टी कार्यालय में आज युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार का आना हुआ। युवा जदयू को मजबूती देने और देश मे...

अमल कुमार - झारखंड के व्यवसायी नेता श्री मधुकर सिंह जी के आवास पर हुई युवा साथियों से आत्मीय भेंट

अमल कुमार - झारखंड के व्यवसायी नेता श्री मधुकर सिंह जी के आवास पर हुई युवा साथियों से आत्मीय भेंट

झारखंड में जनता दल यूनाइटेड को आगे लाने के क्रम में आज राँची, झारखंड के प्रखर नेता एवं व्यवसायी श्री मधुकर सिंह जी से उनके आवास पर युवा जदयू...

अमल कुमार - झारखंड में जदयू को मजबूती देने के क्रम में आयोजित हुई युवा जदयू बैठक

अमल कुमार - झारखंड में जदयू को मजबूती देने के क्रम में आयोजित हुई युवा जदयू बैठक

आज राँची, झारखंड में प्रदेश युवा जदयू अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह जी की अध्यक्षता में युवा जदयू की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार ...

अमल कुमार - जदयू के रंग में रंगा बदरपुर, होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

अमल कुमार - जदयू के रंग में रंगा बदरपुर, होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

दिल्ली की बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में जन ...

अमल कुमार - जदयू ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय रहे मुख्य अतिथि

अमल कुमार - जदयू ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय रहे मुख्य अतिथि

मणिपुर विधानसभा चुनावों में जनता दल यूनाइटेड को मिली बढ़त के बाद जदयू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। इसी के आधार पर अब जेडीय...

अमल कुमार - मणिपुर में जदयू की जीत लेकर आई नई उम्मीद, तीन राज्यों में पार्टी ने स्थायी मान्यता प्राप्त दर्जा किया प्राप्त

अमल कुमार - मणिपुर में जदयू की जीत लेकर आई नई उम्मीद, तीन राज्यों में पार्टी ने स्थायी मान्यता प्राप्त दर्जा किया प्राप्त

मणिपुर विधानसभा चुनाव में जदयू को मणिपुर में छह सीटें मिली हैं, जिससे जदयू राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के करीब है। बिहार, अरुणाचल...

अमल कुमार – बवाना विधानसभा के शाहबाद में आयोजित हुआ जदयू का कार्यकर्ता सम्मान एवं जनसंवाद समारोह

अमल कुमार – बवाना विधानसभा के शाहबाद में आयोजित हुआ जदयू का कार्यकर्ता सम्मान एवं जनसंवाद समारोह

राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनावों को अब कुछ ही समय शेष है, ऐसे में जनता दल यूनाइटेड ने राजधानी के विभिन्न हिस्सों में जनता की समस्याओं पर ...

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी साथियों को हार्दिक आभार

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी साथियों को हार्दिक आभार

जदयू दिल्ली प्रदेश से महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार का जन्मदिवस धूमधाम से जनता दल यूनाइटेड पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। सम्मि...

अमल कुमार - दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में उतरा जदयू, कालकाजी विधानसभा में हुआ विरोध प्रदर्शन

अमल कुमार - दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में उतरा जदयू, कालकाजी विधानसभा में हुआ विरोध प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली में शराब के खिलाफ संघर्ष को तेज करते हुए जनता दल यूनाइटेड ने आज कालकाजी विधानसभा में आईटी सेल प्रभारी नीरज जी के नेतृत्व में ...

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, मुख्यमंत्री जी ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, मुख्यमंत्री जी ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को सूचना मिली कि बिहार विधान मंडल परिसर में एक किनारे पर शराब की बहुत सी खाली बोतलें पड़ी मिली हैं। इस मुद्दे...

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में हुआ हंगामा, शराबबंदी को लेकर राजद विधायक के बिगड़े बोल

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में हुआ हंगामा, शराबबंदी को लेकर राजद विधायक के बिगड़े बोल

शालीनता, मर्यादा और संयम किसी भी व्यक्ति या प्रोफेशन के लिए सर्वाधिक अहम सिद्धांत होते हैं, जो न केवल व्यक्तिगत गरिमा को बरकरार रखते हैं अपि...

अमल कुमार - दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर प्राइवेट शराब की दुकान खोलने के खिलाफ जदयू का एक दिवसीय धरना व भूख हड़ताल

अमल कुमार - दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर प्राइवेट शराब की दुकान खोलने के खिलाफ जदयू का एक दिवसीय धरना व भूख हड़ताल

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में जदयू ने सीएम केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और एक दिवसीय भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार ...

अमल कुमार - बिहार में सुशासन के सफल 15 वर्ष हुए पूरे, "समदर्शी – नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल : बेमिसाल" कार्यक्रम का होगा आयोजन

अमल कुमार - बिहार में सुशासन के सफल 15 वर्ष हुए पूरे, "समदर्शी – नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल : बेमिसाल" कार्यक्रम का होगा आयोजन

जनता दल यूनाइटेड के सभी जिला मुख्यालयों में बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के 15 वर्षों की समर्पित जनसेवा की शानदार उपलब्धि पर बुधव...

अमल कुमार - जदयू के जंतर मंतर स्थित कार्यालय पर दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर हुई बैठक

अमल कुमार - जदयू के जंतर मंतर स्थित कार्यालय पर दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर हुई बैठक

शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के पार्टी मुख्यालय (जंतर मंतर) में 2022 के अंतर्गत दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर बैठक की गई। यह बैठक ...

अमल कुमार - युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष रविश कुमार के साथ संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

अमल कुमार - युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष रविश कुमार के साथ संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

दिल्ली प्रदेश के अंतर्गत जदयू की मजबूती के लिए और साथ ही युवा विंग को विस्तार देने के प्रक्रम में दिल्ली प्रदेश महासचिव सह युवा प्रभारी अमल ...

अमल कुमार - युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अमल कुमार को सौंपी गई दिल्ली जदयू महासचिव पद की जिम्मेदारी

अमल कुमार - युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अमल कुमार को सौंपी गई दिल्ली जदयू महासचिव पद की जिम्मेदारी

दिल्ली में नगर निगम के चुनाव भले ही अगले साल होने को है, पर सियासी पटल पर सत्तारूढ दल से लेकर हर विपक्षी सियासी दल अपनी जमीन को मजबूती प्रदा...

अमल कुमार - मुहर्रम की 10वी तारीख के मोकें पर कर्बला के शहीदों एवं हज़रात इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन

अमल कुमार - मुहर्रम की 10वी तारीख के मोकें पर कर्बला के शहीदों एवं हज़रात इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन

रमजान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना माने जाने वाले इस्लामिक नववर्ष का आगाज चांद दिखने के साथ शुरू होता है। इस्लामिक कैलेंडर की गणना चाँद के...

अमल कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

दिल्ली के जंतर मंतर स्थित जदयू राष्ट्रीय कार्यालय के सभागार में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री ...

अमल कुमार - जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति सहित अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा

अमल कुमार - जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति सहित अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज दिल्ली के जंतर मंतर स्थित जदयू राष्ट्रीय कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। हालिया नियुक्त केंद्रीय इ...

अमल कुमार - युवा जदयू पूर्व अध्यक्ष के प्रयासों से बेगूसराय एयरपोर्ट को मिलेगा नया जीवन, उड्यन मंत्रालय ने शुरू की कवायत

अमल कुमार - युवा जदयू पूर्व अध्यक्ष के प्रयासों से बेगूसराय एयरपोर्ट को मिलेगा नया जीवन, उड्यन मंत्रालय ने शुरू की कवायत

युवा जदयू पूर्व अध्यक्ष श्री अमल कुमार के प्रयासों से बेगूसराय एयरपोर्ट को नया जीवन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। गौरतलब है कि गत वर्ष युवा जदयू...

अमल कुमार - बीहट जीरोमाइल बरौनी में जदयू साथियों के साथ हुई चाय पर चर्चा

अमल कुमार - बीहट जीरोमाइल बरौनी में जदयू साथियों के साथ हुई चाय पर चर्चा

कोरोना लॉकडाउन खुलने के बाद आज लंबे समय बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, युवा जदयू (दिल्ली प्रदेश) अमल कुमार ने युवा साथियों के साथ चाय पर चर्चा की...

अमल कुमार-हैप्पी होली  होली आपको एवं आपके परिवार को होली की रंगारंग शुभकामनाएं

अमल कुमार-हैप्पी होली होली आपको एवं आपके परिवार को होली की रंगारंग शुभकामनाएं

खुशियों, उमंगों और नवउल्लास का प्रतीक होली आप सभी के जीवन में नवरंगों का संचार करे और प्रेम के इस त्यौहार से सभी देशवासियों का जीवन मंगलमय ह...

अमल कुमार-महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव  शहीदी दिवस  के शहीदी दिवस पर शत शत नमन

अमल कुमार-महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव शहीदी दिवस के शहीदी दिवस पर शत शत नमन

भारत माता के वीर सपूत जिन्होंने अपना सर्वस्व भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर अपने प्राण दिए थे, स्वतंत्रता के लिए वतन पर कुर्बान होने ...

अमल कुमार-बिहार दिवस की बिहार दिवस हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-बिहार दिवस की बिहार दिवस हार्दिक शुभकामनाएं

आज बिहार अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है। अंग्रेजी शासनकाल में बिहार बंगाल प्रांत का एक भाग था, जो 1912 में बंगाल प्रांत से अलग उड़ीसा रा...

अमल कुमार-महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं  महाशिवरात्र‍ि  आइये जानते हैं..महाशिवरात्र‍ि पर उपवास का धार्मिक महत्व

अमल कुमार-महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं महाशिवरात्र‍ि आइये जानते हैं..महाशिवरात्र‍ि पर उपवास का धार्मिक महत्व

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।अथार्त वह जो गौर वर्ण लिए हुए हैं, जो साक्षात्...

अमल कुमार-नारी शक्ति को नमन  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-नारी शक्ति को नमन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

प्रति वर्ष 8 मार्च को हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इसके मूल में जाकर देखें तो पाएंगे कि कैसे महिलाओं ने अपने हितों के लिए लंबी लड़...

अमल कुमार - बेगूसराय के जिला अध्यक्ष से की गई शिष्टाचार मुलाकात

अमल कुमार - बेगूसराय के जिला अध्यक्ष से की गई शिष्टाचार मुलाकात

युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार ने बेगूसराय के जिला अध्यक्ष गार्जियन श्री रूदल राय से शिष्टाचार मुलाकात की। फ़्रेंड्स मेडिकल पर की ...

अमल कुमार - विकास दिवस विशेष: प्रगतिशील समाज और विकसित बिहार..नीतीश कुमार के सपने हो रहे साकार

अमल कुमार - विकास दिवस विशेष: प्रगतिशील समाज और विकसित बिहार..नीतीश कुमार के सपने हो रहे साकार

बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी का आज 70वां जन्मदिवस है, जिसे जदयू परिवार "विकास दिवस" के रूप में देश भर में मना रहा है। पार्टी क...

अमल कुमार - माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बिहार के विकास पुरुष एवं हम सभी के परम आदरणीय अभिभावक नीतीश कुमार जी इस वर्ष अपना 70वां जन्मदिवस मना रहे हैं, जिसे हम सभी जदयू सहयोगी "विकास...

अमल कुमार-महान योगी एवं परम ज्ञानी  संत रविदास जयंती  संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

अमल कुमार-महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जयंती संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

हिन्दू कैलंडर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को काशी जन्में संत रविदास ने जन जन को भेदभाव रहित जीवन जीने का संदेश दिया था। "मन चंगा तो...

अमल कुमार - बेगुसराय में बंद पड़े एयरपोर्ट को अविलंब चालू कराने के लिए नागरिक उड्यन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

अमल कुमार - बेगुसराय में बंद पड़े एयरपोर्ट को अविलंब चालू कराने के लिए नागरिक उड्यन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

युवा जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री अमल कुमार ने मध्य बिहार स्थित बेगूसराय में बंद पड़े हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) को अविलम्ब च...

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक हुई झांसी में आयोजित

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक हुई झांसी में आयोजित

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन झांसी के इलाइट चौराहा स्थित लक्ष्मी गार्डन में किया गया। इस कार्...

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बैठक से पूर्व पटेल चौक पर किया माल्यार्पण

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बैठक से पूर्व पटेल चौक पर किया माल्यार्पण

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन झांसी के सीपरी रोड स्थित लक्ष्मी गार्डन इलाइट में किया जा रहा है, ...

अमल कुमार-बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं  बसंत पंचमी   जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व

अमल कुमार-बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं बसंत पंचमी जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व

प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को विद्या की देवी सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है, जिसे बसंत पंचमी के रूप में समस्त ...

अमल कुमार - बिहार में हुआ नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, सभी मंत्रियों को जदयू दिल्ली प्रदेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - बिहार में हुआ नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, सभी मंत्रियों को जदयू दिल्ली प्रदेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, जिसके लिए सभी जदयू साथियों को काफी समय से इंतजार था। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभ...

अमल कुमार - जदयू दिल्ली कार्यालय में तमिलनाडु से आए सहयोगियों से की गई मुलाकात

अमल कुमार - जदयू दिल्ली कार्यालय में तमिलनाडु से आए सहयोगियों से की गई मुलाकात

जनता दल यूनाइटेड एक संगठित और मजबूत पार्टी के तौर पर धीरे धीरे अपनी पकड़ देशभर में मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में दक्षिण भारत के तमिलनाडु से र...

अमल कुमार - जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने दिल्ली में सहयोगी कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की

अमल कुमार - जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने दिल्ली में सहयोगी कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की

जनता दल यूनाइटेड के अंतर्गत हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष का अहम पद संभालने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी संगठन महासचिव रहे श्री रामचंद्र प्रसाद...

अमल कुमार-सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा   गणतंत्र दिवस  भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

हमारा गणतंत्र दिवस भारत वर्ष के लिए स्वर्ण दिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन हमारा भारत एक पूर्ण लोकतान्त्रिक गणराज्य बना था. इससे पूर्व हम आ...

अमल कुमार-महान क्रांतिकारी व आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक  सुभाष चंद्र बोस जयंती  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हार्दिक अभिनंदन

अमल कुमार-महान क्रांतिकारी व आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जयंती नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हार्दिक अभिनंदन

"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा देकर भारत की आजादी की भावना को नई शक्ति, नया प्राण और दिशा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनान...

अमल कुमार-गुरु गोबिंद सिंह जयंती की	 गुरु गोबिंद सिंह जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

अमल कुमार-गुरु गोबिंद सिंह जयंती की गुरु गोबिंद सिंह जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

आज हम सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मना रहे हैं। आप सभी देशवासियों को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की लख लख बधाईयां। 22 दिसम्बर...

अमल कुमार-आप सभी को मकर संक्रांति  मकर संक्रांति  के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-आप सभी को मकर संक्रांति मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

मकर संक्रांति, जिसे देश भर में विभिन्न विभिन्न नामों के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में जहां इस दिन को मकर संक्रांति या खिचड़ी संक्रांति ...

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सीनियर नेतृत्व और सहयोगीजनों को हार्दिक आभार

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सीनियर नेतृत्व और सहयोगीजनों को हार्दिक आभार

युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमल कुमार का जन्मदिवस हर्षोल्लास से जनता दल यूनाइटेड पार्टी के जंतर मंतर स्थित कार्यालय में मनाया गया...

अमल कुमार-हैप्पी न्यू ईयर  नववर्ष आप सभी राष्ट्रवासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो

अमल कुमार-हैप्पी न्यू ईयर नववर्ष आप सभी राष्ट्रवासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो

स्वागत! जीवन के नवल वर्ष आओ, नूतन-निर्माण लिये, इस महा जागरण के युग में जाग्रत जीवन अभिमान लिये~ (कवि सोहनलाल द्विवेदी)नया साल, नयी उम्मीदें...

अमल कुमार - राज्यसभा सांसद एवं जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह को मिली जन्मदिन की मंगल कामनाएं

अमल कुमार - राज्यसभा सांसद एवं जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह को मिली जन्मदिन की मंगल कामनाएं

जनता दल यूनाइटेड के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) का आज जन्मदिन है, जिसके लिए उन्हे...

अमल कुमार - आदरणीय आरसीपी सिंह जी को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - आदरणीय आरसीपी सिंह जी को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी और हम सभी जदयू साथियों के अभिभावक समान श्री आरसीपी सिंह (राज्यसभा सांसद, ज...

अमल कुमार-मैरी क्रिसमस  क्रिसमस डे  मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-मैरी क्रिसमस क्रिसमस डे मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हर साल की समाप्ति से ठीक पांच दिन पहले यानि 25 दिसम्बर को साड़ी दुनिया क्रिसमस डे सेलिब्रेट करती है, लेकिन यहां यह जानना जरुरी हो जाता है कि ...

अमल कुमार-चौधरी चरण सिंह  चौधरी चरण सिंह की जयंती पे उन्हें सादर नमन

अमल कुमार-चौधरी चरण सिंह चौधरी चरण सिंह की जयंती पे उन्हें सादर नमन

चौधरी चरण सिंह का ऐसा मानना था की देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों से होकर गुजरता हैं, उनका कहना था कि भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं ह...

अमल कुमार-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती  सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

अमल कुमार-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के ...

More

अमल जी के अपडेट पाने के लिए सब्सक्राइब करें

जनता दल यूनाइटेड के झंडे तले दिल्ली क्षेत्र में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे अमल जी अपने कार्यों को अपने पोर्टल पर लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और जानने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Amal Kumar & Navpravartak.com Terms  Privacy