धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
- By
- Amal Kumar
- June-04-2018
26 जनवरी, नई दिल्ली
26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के शुभ दिवस पर समालका (बृजवासन) विधान सभा, नयी दिल्ली विधार्थी कोचिंग सेन्टर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष अमल कुमार जी ने अन्य साथियों के साथ भागीदारी की. इसके अंतर्गत छात्रों द्वारा बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी, जितेन्द्र जी, पप्पू गुप्ता जी, अजय जी, नागेन्द्र जी,आशीष जी, तासीर जी एवं अन्य लोग शामिल हुए. छात्रों को पुरस्कार देकर उनका गौरव भी बढ़ाया गया, साथ ही जेडीयु के प्रतिष्ठित राजनेताओं द्वारा अपने मंतव्य रखकर सभी छात्रों को उनके आने वाले भविष्य के लिए प्रोत्साहित भी किया गया.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
