सरस्वती पूजन का आयोजन
- By
- Amal Kumar
- June-04-2018

22 जनवरी, दिल्ली
माँ सरस्वती के विशाल पूजन कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली की आजाद पुर मंडी में किया गया. यह कार्यक्रम वृहद् स्तर पर किया गया था, जिसके अंतर्गत युवा जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष अमल कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. साथ ही अनेक जनता दल के कार्यकर्त्ता एवं मान्य गण इस विशाल पूजन आयोजन में सम्मिलित हुए और माँ सरस्वती का आशीर्वाद ग्रहण किया. कार्यकर्ताओं को माँ सरस्वती के भेंट चित्र भी सम्मान स्वरुप में दिए गये. इस आयोजन में पूजन के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्मिलित थे. इसके अतिरिक्त रात्रि जागरण के माध्यम से माँ सरस्वती का अर्चन भी किया गया.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
