Amal Kumar
  • Home
  • About
  • Updates
  • Join
  • Public Grievance

कोसी नदी - बाढ़ रोकने की कहानी

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • August-31-2018

“इससे पहले हमने कोसी की बाढ़ और उसकी भयावहता के बारे में पढ़ा अब क्रमवार तरीके से इस बाढ़ को रोकने और उसके प्रयास को पढेंगे साथ ही जानेंगे उसके दुष्प्रभाव को भी।” 

बरसात के मौसम में नदी में ज्य़ादा पानी आ जाने के कारण वह अपने  किनारे तोड़ कर बहती है और उसका पानी एक बड़े इलाके पर फैल जाता है। इस पानी से बचाव का सबसे आसान तरीका है कि नदी और बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों के बीच एक दीवार खड़ी कर दी जाये। यह काम व्यक्तिगत तौर पर शुरू-शुरू में नदी के किनारों पर बसे लोग अपने घरों के चारों ओर घेरे की शक़्ल में बांध बना कर करते रहे होंगे। मगर सभी लोग ऐसा ही करने लगें तब क्या होगा? वह तो अपनी समस्या का समाधान शायद जरूर कर लेंगे पर पड़ोसी की समस्या को गंभीर बना देंगे क्योंकि अब उसे पहले से ज़्यादा पानी से निबटना पड़ेगा। वह अपने घर के इर्द-गिर्द बने घेरे को ज्य़ादा ऊँचा और ज्य़ादा मजबूत बनाने के लिए मजबूर होगा। यह एक कभी न रुकने वाला सिलसिला। आखि़रकार एक न एक दिन सारे लोग यह विचार करने के लिए एक साथ बैठेंगे कि अकेले-अकेले बाढ़ से नहीं लड़ा जा सकता और इसके लिए कुछ सामूहिक प्रयास करना पड़ेगा। उस समय घरों को घेरने वाले बांध गिराये गये होंगे और गाँवों के चारों ओर घेरा बांध बनाया क्रमवार  गया होगा। यह कोशिश निश्चित रूप से एक नई समस्या को जन्म देने वाली थी। अब तक जो परेशानियाँ अलग-अलग घरों के बीच थीं वह गाँवों के बीच में पैदा होने लगेंगी। इस तरह से बाढ़ की समस्या का समाधान खोजते हुये आदमी अपने घर से गाँव तक, फिर गाँव से गाँवों के समूहतक और उसके बाद फरियाद लेकर अपने सरदार या राज-सत्ता तक पहुँचा होगा ताकि उसकी तकलीफें कम हो सकें। इस तरह की घटना की पुष्टि संयुक्त राज्य अमेरिका में मिस्सिसिप्पी घाटी में उपनिवेश स्थापित होने के बाद की बस्तियों के विस्तार के समय होती है। तब गाँवों और घरों के किनारे बने रिंग बाँधों के बीच इतनी कम जगह बची थी कि उनके बीच से गुज़रने वाला नदी की बाढ़ का पानी काफी तेज़ रफ़्तार से बहता था और भारी तबाही मचाता था। वहाँ की सरकार को मजबूर होकर इस तरह के रिंग बाँधों के बीच के गैप को भरना पड़ा और इस तरह जाने अनजाने नदी के किनारे अपने आप तटबन्ध बन गये।

नदियों पर तटबंध बनाना व्यवहारिक तौर पर कितना सही 

बाढ़ नियंत्रण के लिए तटबन्धों के निर्माण और उनकी भूमिका तथा इस मसले पर पक्ष और विपक्ष की बहस में पड़े बिना यहाँ इतना ही बता देना काफी है कि मुक्त रूप से बहती हुई नदी की बाढ़ के पानी में काफी मात्रा में गाद (सिल्ट/बालू/पत्थर) मौजूद रहती है। बाढ़ के पानी के साथ यह गाद बड़े इलाके पर फैलती है। नदियाँ इसी तरीके से भूमि का निर्माण करती हैं। तटबन्ध पानी का फैलाव रोकने के साथ-साथ गाद का फैलाव भी रोक देते हैं और नदियों के प्राकृतिक भूमि निर्माण में बाधा पहुँचाते हैं। अब यह गाद तटबन्धों के बीच ही जमा होने लगती है जिससे नदी का तल धीरे-धीरे ऊपर उठना शुरू हो जाता है और इसी के साथ तटबन्धों के बीच बाढ़ का लेवेल भी ऊपर उठता है। नदी की पेटी लगातार ऊपर उठते रहने के कारण तटबन्धों को ऊँचा करते रहना इंजीनियरों की मजबूरी बन जाती है मगर इसकी भी एक व्यावहारिक सीमा है। तटबन्धों को जितना ज्य़ादा ऊँचा और मजबूत किया जायेगा, सुरक्षित क्षेत्रों पर बाढ़ और जल-जमाव का ख़तरा उतना ही ज्य़ादा बढ़ता है।

तटबन्धों के बीच उठता हुआ नदी का तल और बाढ़ का लेवेल तटबन्धों के टूटने का कारण बनते हैं। यह दरारें तटबन्धों के ऊपर से होकर नदी के पानी के बहाव, तटबन्धों से होने वाले रिसाव या तटबन्धों के ढलानों के कटाव के कारण पड़ती हैं। तटबन्धों के टूटने की स्थिति में बाढ़ से सुरक्षित क्षेत्रों में तबाही का अन्दाज़ा सहज ही लगाया जा सकता है। कभी-कभी चूहे, लोमड़ी या छछूंदर जैसे जानवर तटबन्धों में अपने बिल बना लेते हैं। नदी का पानी जब इन बिलों में घुसता है तो पानी के दबाव के कारण तटबन्धों में छेद हो जाता है और वह टूट जाते हैं।

किसी भी नदी पर तटबन्धों के निर्माण के कारण उस नदी की सहायक धाराओं का पानी मुख्य नदी में न जाकर बाहर ही अटक जाता है। बाहर अटका हुआ यह पानी या तो पीछे की ओर लौटने पर मजबूर होगा या तटबन्धों के बाहर नदी की दिशा में बहेगा। दोनों ही परिस्थितियों में यह नए-नए स्थानों को डुबोयेगा जहाँ कि, मुमकिन है, अब तक बाढ़ न आती रही हो। इस समस्या का जो जाहिर सा समाधान है वह यह कि जहाँ सहायक धारा तटबन्ध पर पहुँचती है वहाँ एक स्लुइस गेट बना दिया जाय। लेकिन स्लुइस गेट बन जाने के बाद भी उसे बरसात के मौसम में खोलना समस्या होती है क्योंकि अगर कहीं मुख्य धारा में पानी का लेवेल ज़्यादा हुआ तो उसका पानी उलटे सहायक धारा में बहने लगेगा और अनियंत्रित स्थिति पैदा करेगा। अपने निर्माण के कुछ ही वर्षों के अन्दर अक्सर स्लुइस गेट जाम हो जाया करते हैं क्योंकि फाटकों के सामने नदी साइड में बालू जमा हो जाता है। इस तरह से स्लुइस गेट के होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता और सहायक धारा का पानी कन्ट्रीसाइड के सुरक्षित क्षेत्रों में फैलता ही है। इस स्लुइस गेट का संचालन बरसात समाप्त होने के बाद ही हो पाता है जब नदी में पानी का स्तर काफी नीचे चला जाय। इस समय तक जो नुकसान होना था वह हो चुकता है। 

जब स्लुइस गेट काम नहीं कर पाते हैं तो अगला उपाय बचता है कि सहायक धाराओं पर भी तटबन्ध बना दिये जायें जिससे कि बाढ़ सुरक्षित क्षेत्रों में उनका पानी न फैले। ऐसा कर देने पर मुख्य नदी के तटबन्ध और सहायक धारा के तटबन्ध के बीच वर्षा का जो पानी जमा हो जाता है, उसकी निकासी का रास्ता ही नहीं बचता। यह पानी या तो भाप बन कर ऊपर उड़ सकता है या ज़मीन में रिस कर समाप्त हो सकता है। तीसरा रास्ता है कि इस अटके हुये पानी को पम्प कर के किसी एक नदी में डाल दिया जाय। अब अगर पम्प कर के ही बाढ़ की समस्या का समाधान करना था तो मुख्य नदी, सहायक नदी पर तटबन्ध और स्लुइस गेट बनाने की क्या जरूरत थी? और अगर कभी दुर्योग से इन दोनों तटबन्धों में से कोई एक टूट गया तो बीच के लोगों की जल-समाधि निश्चित है।

कभी-कभी तटबन्ध के कन्ट्री साइड में बसे लोग जल-जमाव से निज़ात पाने के लिए तटबन्धों को काट दिया करते हैं। इसके अलावा न तो आज तक कोई ऐसा तटबन्ध बना और न ही इस बात की उम्मीद है कि भविष्य में कभी बन भी पायेगा जो कभी टूटे नहीं। यह दरारें तटबन्ध तकनीक का अविभाज्य अंग हैं जिनके चलते कन्ट्री साइड के तथाकथित सुरक्षित इलाकों में बसे लोग अवर्णनीय कष्ट भोगते हैं और जान-माल का नुकसान उठाते हैं।

तटबन्धों के कारण बारिश का वह पानी जो कि अपने आप नदी में चला जाता वह तटबन्धों के बाहर अटक जाता है और जल-जमाव की स्थिति पैदा करता है। तटबन्धों से होकर होने वाला रिसाव जल-जमाव को बद से बदतर स्थिति में ले जाता है। इसके अलावा नदी की बाढ़ के पानी में ज़मीन के लिए उर्वरक तत्व मौजूद होते हैं। बाढ़ के पानी को फैलने से रोकने की वज़ह से यह उर्वरक तत्व भी तटबन्धों के बीच ही रह जाते हैं। इस तरह से ज़मीन की उर्वराशक्ति धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। उर्वराशक्ति में गिरावट की भरपाई रासायनिक खाद से की जाने लगी है जिसका खेतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इस तरह के खाद की कीमत अदा करनी पड़ती है।

कभी-कभी स्थानीय कारणों से नदी के एक ही किनारे पर तटबन्ध बनाने पड़ते हैं। ऐसे मामलों में बाढ़ का पानी नदी के दूसरे किनारे फैल कर तबाही मचाता है और साथ में उपर्युक्त सारी दिक्कतें तो मौजूद रहती ही हैं। तटबन्धों द्वारा बाढ़ का नियंत्रण करना अपने आप को एक ऐसे चक्रव्यूह में फंसाना है जहाँ से निकलना बहुत मुश्किल होता है। 

उधर इंजीनियरों के एक बड़े वर्ग का विश्वास है कि नदी पर जब तटबन्ध बना दिया जाता है तो उसकी पानी के निकासी का रास्ता कम होने से पानी का वेग बढ़ जाता है। धारा का वेग बढ़ जाने से नदी की कटाव करने की क्षमता बढ़ जाती है और वह अपने दोनों किनारों को काटना आरंभ कर देती है और अपनी तलहटी को भी खंगाल देती है जिससे उसकी चौड़ाई और गहराई दोनों बढ़ जाती है और उसका जलमार्ग पहले से कहीं ज़्यादा हो जाता है। नतीजतन नदी में पहले से कहीं ज़्यादा पानी प्रवाहित होने लगता है जो बाढ़ के प्रभाव को कम कर देता है। तकनीकी हलकों में आज तक इस बात पर सहमति नहीं हो पाई है कि नदी पर बना तटबन्ध बाढ़ को बढ़ाता है या कम करता है। अलग-अलग नदियों और उनमें आने वाली गाद का चरित्र अलग-अलग होता है- ऐसा कह कर इंजीनियर लोग किसी भी बहस से बच निकलते हैं और अपनी सुविधा और अपने ऊपर पड़ने वाले सामाजिक और राजनैतिक दबाव के सन्दर्भ में इन तर्कों की व्याख्या किसी योजना को स्वीकार करने या उसे ख़ारिज करने में करते हैं। 

तटबन्धों के पक्ष में और उनके खिलाफ दोनों तर्क इतने मजबूत हैं कि उन पर कोई भी अनजान आदमी उंगली नहीं उठा सकता। व्यावहारिक सच्चाई यह है कि बाढ़ नियंत्रण के लिए किसी नदी पर तटबन्ध बनें या नहीं, यह फैसला अपनी समझ के अनुसार राजनीतिज्ञ लेते हैं और इन अनिर्णित तर्कों का सहारा लेकर इंजीनियर सिर्फ उनकी हाँ में हाँ मिलाते हैं। इंजीनियरों का कद चाहे कितना बड़ा क्यों न हो, जैसी व्यवस्था है उसमें राजनीतिज्ञ उन पर अपना फैसला थोपने में कामयाब होते हैं और इंजीनियर उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते।

कोसी नदी की यह जानकारी डॉ दिनेश कुमार मिश्र के अथक प्रयासों का नतीजा है।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

kosi river(1) koshi river(2) कोसी नदी(19)

More

अमल कुमार-आप सभी देशवासियों को अजा एकादशी के  सुभ अवसर पर      हार्दिक शुभकामनाएं!

अमल कुमार-आप सभी देशवासियों को अजा एकादशी के सुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं!

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

अमल कुमार - युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से दिल्ली स्थित जदयू कार्यालय में की मुलाकात

अमल कुमार - युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से दिल्ली स्थित जदयू कार्यालय में की मुलाकात

आज जंतर मंतर, नई दिल्ली के पार्टी कार्यालय में आज युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार का आना हुआ। युवा जदयू को मजबूती देने और देश मे...

अमल कुमार - झारखंड के व्यवसायी नेता श्री मधुकर सिंह जी के आवास पर हुई युवा साथियों से आत्मीय भेंट

अमल कुमार - झारखंड के व्यवसायी नेता श्री मधुकर सिंह जी के आवास पर हुई युवा साथियों से आत्मीय भेंट

झारखंड में जनता दल यूनाइटेड को आगे लाने के क्रम में आज राँची, झारखंड के प्रखर नेता एवं व्यवसायी श्री मधुकर सिंह जी से उनके आवास पर युवा जदयू...

अमल कुमार - झारखंड में जदयू को मजबूती देने के क्रम में आयोजित हुई युवा जदयू बैठक

अमल कुमार - झारखंड में जदयू को मजबूती देने के क्रम में आयोजित हुई युवा जदयू बैठक

आज राँची, झारखंड में प्रदेश युवा जदयू अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह जी की अध्यक्षता में युवा जदयू की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार ...

अमल कुमार - जदयू के रंग में रंगा बदरपुर, होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

अमल कुमार - जदयू के रंग में रंगा बदरपुर, होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

दिल्ली की बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में जन ...

अमल कुमार - जदयू ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय रहे मुख्य अतिथि

अमल कुमार - जदयू ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय रहे मुख्य अतिथि

मणिपुर विधानसभा चुनावों में जनता दल यूनाइटेड को मिली बढ़त के बाद जदयू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। इसी के आधार पर अब जेडीय...

अमल कुमार - मणिपुर में जदयू की जीत लेकर आई नई उम्मीद, तीन राज्यों में पार्टी ने स्थायी मान्यता प्राप्त दर्जा किया प्राप्त

अमल कुमार - मणिपुर में जदयू की जीत लेकर आई नई उम्मीद, तीन राज्यों में पार्टी ने स्थायी मान्यता प्राप्त दर्जा किया प्राप्त

मणिपुर विधानसभा चुनाव में जदयू को मणिपुर में छह सीटें मिली हैं, जिससे जदयू राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के करीब है। बिहार, अरुणाचल...

अमल कुमार – बवाना विधानसभा के शाहबाद में आयोजित हुआ जदयू का कार्यकर्ता सम्मान एवं जनसंवाद समारोह

अमल कुमार – बवाना विधानसभा के शाहबाद में आयोजित हुआ जदयू का कार्यकर्ता सम्मान एवं जनसंवाद समारोह

राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनावों को अब कुछ ही समय शेष है, ऐसे में जनता दल यूनाइटेड ने राजधानी के विभिन्न हिस्सों में जनता की समस्याओं पर ...

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी साथियों को हार्दिक आभार

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी साथियों को हार्दिक आभार

जदयू दिल्ली प्रदेश से महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार का जन्मदिवस धूमधाम से जनता दल यूनाइटेड पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। सम्मि...

अमल कुमार - दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में उतरा जदयू, कालकाजी विधानसभा में हुआ विरोध प्रदर्शन

अमल कुमार - दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में उतरा जदयू, कालकाजी विधानसभा में हुआ विरोध प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली में शराब के खिलाफ संघर्ष को तेज करते हुए जनता दल यूनाइटेड ने आज कालकाजी विधानसभा में आईटी सेल प्रभारी नीरज जी के नेतृत्व में ...

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, मुख्यमंत्री जी ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, मुख्यमंत्री जी ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को सूचना मिली कि बिहार विधान मंडल परिसर में एक किनारे पर शराब की बहुत सी खाली बोतलें पड़ी मिली हैं। इस मुद्दे...

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में हुआ हंगामा, शराबबंदी को लेकर राजद विधायक के बिगड़े बोल

अमल कुमार - बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में हुआ हंगामा, शराबबंदी को लेकर राजद विधायक के बिगड़े बोल

शालीनता, मर्यादा और संयम किसी भी व्यक्ति या प्रोफेशन के लिए सर्वाधिक अहम सिद्धांत होते हैं, जो न केवल व्यक्तिगत गरिमा को बरकरार रखते हैं अपि...

अमल कुमार - दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर प्राइवेट शराब की दुकान खोलने के खिलाफ जदयू का एक दिवसीय धरना व भूख हड़ताल

अमल कुमार - दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर प्राइवेट शराब की दुकान खोलने के खिलाफ जदयू का एक दिवसीय धरना व भूख हड़ताल

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में जदयू ने सीएम केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और एक दिवसीय भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार ...

अमल कुमार - बिहार में सुशासन के सफल 15 वर्ष हुए पूरे, "समदर्शी – नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल : बेमिसाल" कार्यक्रम का होगा आयोजन

अमल कुमार - बिहार में सुशासन के सफल 15 वर्ष हुए पूरे, "समदर्शी – नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल : बेमिसाल" कार्यक्रम का होगा आयोजन

जनता दल यूनाइटेड के सभी जिला मुख्यालयों में बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के 15 वर्षों की समर्पित जनसेवा की शानदार उपलब्धि पर बुधव...

अमल कुमार - जदयू के जंतर मंतर स्थित कार्यालय पर दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर हुई बैठक

अमल कुमार - जदयू के जंतर मंतर स्थित कार्यालय पर दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर हुई बैठक

शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के पार्टी मुख्यालय (जंतर मंतर) में 2022 के अंतर्गत दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर बैठक की गई। यह बैठक ...

अमल कुमार - युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष रविश कुमार के साथ संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

अमल कुमार - युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष रविश कुमार के साथ संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

दिल्ली प्रदेश के अंतर्गत जदयू की मजबूती के लिए और साथ ही युवा विंग को विस्तार देने के प्रक्रम में दिल्ली प्रदेश महासचिव सह युवा प्रभारी अमल ...

अमल कुमार - युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अमल कुमार को सौंपी गई दिल्ली जदयू महासचिव पद की जिम्मेदारी

अमल कुमार - युवा जदयू दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अमल कुमार को सौंपी गई दिल्ली जदयू महासचिव पद की जिम्मेदारी

दिल्ली में नगर निगम के चुनाव भले ही अगले साल होने को है, पर सियासी पटल पर सत्तारूढ दल से लेकर हर विपक्षी सियासी दल अपनी जमीन को मजबूती प्रदा...

अमल कुमार - मुहर्रम की 10वी तारीख के मोकें पर कर्बला के शहीदों एवं हज़रात इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन

अमल कुमार - मुहर्रम की 10वी तारीख के मोकें पर कर्बला के शहीदों एवं हज़रात इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन

रमजान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना माने जाने वाले इस्लामिक नववर्ष का आगाज चांद दिखने के साथ शुरू होता है। इस्लामिक कैलेंडर की गणना चाँद के...

अमल कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

दिल्ली के जंतर मंतर स्थित जदयू राष्ट्रीय कार्यालय के सभागार में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री ...

अमल कुमार - जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति सहित अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा

अमल कुमार - जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति सहित अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज दिल्ली के जंतर मंतर स्थित जदयू राष्ट्रीय कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। हालिया नियुक्त केंद्रीय इ...

अमल कुमार - युवा जदयू पूर्व अध्यक्ष के प्रयासों से बेगूसराय एयरपोर्ट को मिलेगा नया जीवन, उड्यन मंत्रालय ने शुरू की कवायत

अमल कुमार - युवा जदयू पूर्व अध्यक्ष के प्रयासों से बेगूसराय एयरपोर्ट को मिलेगा नया जीवन, उड्यन मंत्रालय ने शुरू की कवायत

युवा जदयू पूर्व अध्यक्ष श्री अमल कुमार के प्रयासों से बेगूसराय एयरपोर्ट को नया जीवन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। गौरतलब है कि गत वर्ष युवा जदयू...

अमल कुमार - बीहट जीरोमाइल बरौनी में जदयू साथियों के साथ हुई चाय पर चर्चा

अमल कुमार - बीहट जीरोमाइल बरौनी में जदयू साथियों के साथ हुई चाय पर चर्चा

कोरोना लॉकडाउन खुलने के बाद आज लंबे समय बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, युवा जदयू (दिल्ली प्रदेश) अमल कुमार ने युवा साथियों के साथ चाय पर चर्चा की...

अमल कुमार-हैप्पी होली  होली आपको एवं आपके परिवार को होली की रंगारंग शुभकामनाएं

अमल कुमार-हैप्पी होली होली आपको एवं आपके परिवार को होली की रंगारंग शुभकामनाएं

खुशियों, उमंगों और नवउल्लास का प्रतीक होली आप सभी के जीवन में नवरंगों का संचार करे और प्रेम के इस त्यौहार से सभी देशवासियों का जीवन मंगलमय ह...

अमल कुमार-महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव  शहीदी दिवस  के शहीदी दिवस पर शत शत नमन

अमल कुमार-महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव शहीदी दिवस के शहीदी दिवस पर शत शत नमन

भारत माता के वीर सपूत जिन्होंने अपना सर्वस्व भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर अपने प्राण दिए थे, स्वतंत्रता के लिए वतन पर कुर्बान होने ...

अमल कुमार-बिहार दिवस की बिहार दिवस हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-बिहार दिवस की बिहार दिवस हार्दिक शुभकामनाएं

आज बिहार अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है। अंग्रेजी शासनकाल में बिहार बंगाल प्रांत का एक भाग था, जो 1912 में बंगाल प्रांत से अलग उड़ीसा रा...

अमल कुमार-महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं  महाशिवरात्र‍ि  आइये जानते हैं..महाशिवरात्र‍ि पर उपवास का धार्मिक महत्व

अमल कुमार-महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं महाशिवरात्र‍ि आइये जानते हैं..महाशिवरात्र‍ि पर उपवास का धार्मिक महत्व

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।अथार्त वह जो गौर वर्ण लिए हुए हैं, जो साक्षात्...

अमल कुमार-नारी शक्ति को नमन  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-नारी शक्ति को नमन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

प्रति वर्ष 8 मार्च को हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इसके मूल में जाकर देखें तो पाएंगे कि कैसे महिलाओं ने अपने हितों के लिए लंबी लड़...

अमल कुमार - बेगूसराय के जिला अध्यक्ष से की गई शिष्टाचार मुलाकात

अमल कुमार - बेगूसराय के जिला अध्यक्ष से की गई शिष्टाचार मुलाकात

युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार ने बेगूसराय के जिला अध्यक्ष गार्जियन श्री रूदल राय से शिष्टाचार मुलाकात की। फ़्रेंड्स मेडिकल पर की ...

अमल कुमार - विकास दिवस विशेष: प्रगतिशील समाज और विकसित बिहार..नीतीश कुमार के सपने हो रहे साकार

अमल कुमार - विकास दिवस विशेष: प्रगतिशील समाज और विकसित बिहार..नीतीश कुमार के सपने हो रहे साकार

बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी का आज 70वां जन्मदिवस है, जिसे जदयू परिवार "विकास दिवस" के रूप में देश भर में मना रहा है। पार्टी क...

अमल कुमार - माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बिहार के विकास पुरुष एवं हम सभी के परम आदरणीय अभिभावक नीतीश कुमार जी इस वर्ष अपना 70वां जन्मदिवस मना रहे हैं, जिसे हम सभी जदयू सहयोगी "विकास...

अमल कुमार-महान योगी एवं परम ज्ञानी  संत रविदास जयंती  संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

अमल कुमार-महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जयंती संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

हिन्दू कैलंडर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को काशी जन्में संत रविदास ने जन जन को भेदभाव रहित जीवन जीने का संदेश दिया था। "मन चंगा तो...

अमल कुमार - बेगुसराय में बंद पड़े एयरपोर्ट को अविलंब चालू कराने के लिए नागरिक उड्यन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

अमल कुमार - बेगुसराय में बंद पड़े एयरपोर्ट को अविलंब चालू कराने के लिए नागरिक उड्यन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

युवा जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री अमल कुमार ने मध्य बिहार स्थित बेगूसराय में बंद पड़े हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) को अविलम्ब च...

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक हुई झांसी में आयोजित

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक हुई झांसी में आयोजित

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन झांसी के इलाइट चौराहा स्थित लक्ष्मी गार्डन में किया गया। इस कार्...

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बैठक से पूर्व पटेल चौक पर किया माल्यार्पण

अमल कुमार - अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बैठक से पूर्व पटेल चौक पर किया माल्यार्पण

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन झांसी के सीपरी रोड स्थित लक्ष्मी गार्डन इलाइट में किया जा रहा है, ...

अमल कुमार-बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं  बसंत पंचमी   जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व

अमल कुमार-बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं बसंत पंचमी जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व

प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को विद्या की देवी सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है, जिसे बसंत पंचमी के रूप में समस्त ...

अमल कुमार - बिहार में हुआ नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, सभी मंत्रियों को जदयू दिल्ली प्रदेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - बिहार में हुआ नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, सभी मंत्रियों को जदयू दिल्ली प्रदेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, जिसके लिए सभी जदयू साथियों को काफी समय से इंतजार था। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभ...

अमल कुमार - जदयू दिल्ली कार्यालय में तमिलनाडु से आए सहयोगियों से की गई मुलाकात

अमल कुमार - जदयू दिल्ली कार्यालय में तमिलनाडु से आए सहयोगियों से की गई मुलाकात

जनता दल यूनाइटेड एक संगठित और मजबूत पार्टी के तौर पर धीरे धीरे अपनी पकड़ देशभर में मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में दक्षिण भारत के तमिलनाडु से र...

अमल कुमार - जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने दिल्ली में सहयोगी कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की

अमल कुमार - जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने दिल्ली में सहयोगी कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की

जनता दल यूनाइटेड के अंतर्गत हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष का अहम पद संभालने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी संगठन महासचिव रहे श्री रामचंद्र प्रसाद...

अमल कुमार-सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा   गणतंत्र दिवस  भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

हमारा गणतंत्र दिवस भारत वर्ष के लिए स्वर्ण दिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन हमारा भारत एक पूर्ण लोकतान्त्रिक गणराज्य बना था. इससे पूर्व हम आ...

अमल कुमार-महान क्रांतिकारी व आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक  सुभाष चंद्र बोस जयंती  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हार्दिक अभिनंदन

अमल कुमार-महान क्रांतिकारी व आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जयंती नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हार्दिक अभिनंदन

"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा देकर भारत की आजादी की भावना को नई शक्ति, नया प्राण और दिशा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनान...

अमल कुमार-गुरु गोबिंद सिंह जयंती की	 गुरु गोबिंद सिंह जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

अमल कुमार-गुरु गोबिंद सिंह जयंती की गुरु गोबिंद सिंह जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

आज हम सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मना रहे हैं। आप सभी देशवासियों को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की लख लख बधाईयां। 22 दिसम्बर...

अमल कुमार-आप सभी को मकर संक्रांति  मकर संक्रांति  के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-आप सभी को मकर संक्रांति मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

मकर संक्रांति, जिसे देश भर में विभिन्न विभिन्न नामों के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में जहां इस दिन को मकर संक्रांति या खिचड़ी संक्रांति ...

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सीनियर नेतृत्व और सहयोगीजनों को हार्दिक आभार

अमल कुमार - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सीनियर नेतृत्व और सहयोगीजनों को हार्दिक आभार

युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमल कुमार का जन्मदिवस हर्षोल्लास से जनता दल यूनाइटेड पार्टी के जंतर मंतर स्थित कार्यालय में मनाया गया...

अमल कुमार-हैप्पी न्यू ईयर  नववर्ष आप सभी राष्ट्रवासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो

अमल कुमार-हैप्पी न्यू ईयर नववर्ष आप सभी राष्ट्रवासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो

स्वागत! जीवन के नवल वर्ष आओ, नूतन-निर्माण लिये, इस महा जागरण के युग में जाग्रत जीवन अभिमान लिये~ (कवि सोहनलाल द्विवेदी)नया साल, नयी उम्मीदें...

अमल कुमार - राज्यसभा सांसद एवं जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह को मिली जन्मदिन की मंगल कामनाएं

अमल कुमार - राज्यसभा सांसद एवं जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह को मिली जन्मदिन की मंगल कामनाएं

जनता दल यूनाइटेड के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) का आज जन्मदिन है, जिसके लिए उन्हे...

अमल कुमार - आदरणीय आरसीपी सिंह जी को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार - आदरणीय आरसीपी सिंह जी को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी और हम सभी जदयू साथियों के अभिभावक समान श्री आरसीपी सिंह (राज्यसभा सांसद, ज...

अमल कुमार-मैरी क्रिसमस  क्रिसमस डे  मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अमल कुमार-मैरी क्रिसमस क्रिसमस डे मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हर साल की समाप्ति से ठीक पांच दिन पहले यानि 25 दिसम्बर को साड़ी दुनिया क्रिसमस डे सेलिब्रेट करती है, लेकिन यहां यह जानना जरुरी हो जाता है कि ...

अमल कुमार-चौधरी चरण सिंह  चौधरी चरण सिंह की जयंती पे उन्हें सादर नमन

अमल कुमार-चौधरी चरण सिंह चौधरी चरण सिंह की जयंती पे उन्हें सादर नमन

चौधरी चरण सिंह का ऐसा मानना था की देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों से होकर गुजरता हैं, उनका कहना था कि भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं ह...

अमल कुमार-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती  सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

अमल कुमार-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के ...

More

अमल जी के अपडेट पाने के लिए सब्सक्राइब करें

जनता दल यूनाइटेड के झंडे तले दिल्ली क्षेत्र में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे अमल जी अपने कार्यों को अपने पोर्टल पर लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और जानने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© Amal Kumar & Navpravartak.com Terms  Privacy