अमल कुमार - झारखंड में जदयू को मजबूती देने के क्रम में आयोजित हुई युवा जदयू बैठक
- By
- Amal Kumar
- July-24-2022
आज राँची, झारखंड में प्रदेश युवा जदयू अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह जी की अध्यक्षता में युवा जदयू की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार की ही भांति झारखंड में भी जदयू को मजबूती प्रदान करने के क्रम में महत्वपूर्व चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश पार्टी के प्रभारी एवं बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार जी, युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी, झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्री खिरु महतो जी, जदयू दिल्ली प्रदेश से महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार जी सहित बहुत से वरीय नेता शामिल हुए।
रांची स्थित पुराना झारखंड विधानसभा के विधायक क्लब सभागार में पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार जी के सुशासन की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में लोगों की जीवनशैली में बहुत सुधार हुआ है। नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बहुत तरक्की की है। विकास के साथ सामाजिक कार्यों में भी काफी बदलाव आया है। इसी तरह की बदलाव झारखंड की जनता भी चाहती है। वहीं इस मौके पर राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष झारखंड जदयू खीरू महतो ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर विंग के साथ सामंजस्य बना कर चलने को अहम बताया। इस अहम बैठक के लिए अमल कुमार जी ने सभी युवा साथियों को उनकी भागीदारी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।



क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
