अमल कुमार - बिहार में हुआ नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, सभी मंत्रियों को जदयू दिल्ली प्रदेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं
- By
- Amal Kumar
- February-10-2021
बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, जिसके लिए सभी जदयू साथियों को काफी समय से इंतजार था। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन के राजेंद्र मंडप में बड़े समारोह का इंतजाम किया गया था, जिसमें 17 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जिससे बिहार सरकार की कैबिनेट में विस्तार होकर अब कुल 31 मंत्री शामिल हो चुके हैं। नए विस्तृत मंत्रिमंडल में नौ मंत्री भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड से आठ मंत्री शामिल हैं। मैं सभी सम्मानित मंत्रीगणों को दिल्ली जदयू परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित करता हूं।
शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रीगणों की जानकारी -
शाहनवाज हुसैन (भाजपा)
श्रवण कुमार (जदयू)
मदन सहनी (जदयू)
प्रमोद कुमार (भाजपा)
सुभाष सिंह (भाजपा)
नितिन नवीन (भाजपा)
आलोक रंजन झा (भाजपा)
जमा खान (जदयू)
जनक राम (भाजपा)
सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)
संजय झा (जदयू)
लेशी सिंह (जदयू)
सम्राट चौधरी (भाजपा)
नीरज सिंह बबलू (भाजपा)
सुनील कुमार (जदयू)
नारायण प्रसाद (भाजपा)
जयंत राज (जदयू)
हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद माननीय सीएम नीतीश कुमार के साथ साथ कुल 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी और अब कैबिनेट विस्तार के साथ 15 नए प्रतिभावान चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा बने। मंत्रिपरिषद विस्तार में सहप्ताहग्रहन करने वाले सभी माननीयों को मैं सहर्ष शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई अर्पित करता हूं। आशा करता हूं कि आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में ऐसे ही बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ता रहे और सभी नवनियुक्त मंत्रीगण अपने अपने पदों को कर्तव्यनिष्ठा एवं पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए विकसित प्रदेश के संकल्प के साथ अग्रसर हों।
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
