अमल कुमार - युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से दिल्ली स्थित जदयू कार्यालय में की मुलाकात
- By
- Amal Kumar
- August-05-2022
आज जंतर मंतर, नई दिल्ली के पार्टी कार्यालय में आज युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार का आना हुआ। युवा जदयू को मजबूती देने और देश में युवाओं को आगे लाने के क्रम में निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहे युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा संजय कुमार जी ने जदयू दिल्ली प्रदेश से महासचिव व युवा प्रभारी अमल कुमार सहित अन्य बहुत से पार्टी सहयोगियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की।
इस मौके पर उन्होंने दिल्ली में युवा जदयू की निरंतर सक्रियता को लेकर चर्चा की और कहा कि जदयू की क्रमिक प्रगति के लिए आवश्यक है कि शिक्षित युवाओं को राजनीति के साथ जोड़ा जाए, साथ ही बिहार सरकार द्वारा युवा विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से युवाओं को अवगत कराया जाए ताकि जदयू के विकास की नीति जन जन तक पहुंचे। साथ ही संजय जी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी को आगे लाने के लिए जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं को आमजन के मुद्दों पर उनके साथ खड़ा रहना होगा।
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
