अमल कुमार - जदयू दिल्ली कार्यालय में तमिलनाडु से आए सहयोगियों से की गई मुलाकात
- By
- Amal Kumar
- February-01-2021
जनता दल यूनाइटेड एक संगठित और मजबूत पार्टी के तौर पर धीरे धीरे अपनी पकड़ देशभर में मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में दक्षिण भारत के तमिलनाडु से राजधानी दिल्ली आई जदयू टीम ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में जदयू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव श्री आशीष रंजन सिंह निराला और युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अमल कुमार सहित जदयू कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु से आए साथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। डॉ पीएनके इंडियन के नेतृत्व में दिल्ली आई टीम ने राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव और युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को तमिलनाडु के पारंपरिक अंग वस्त्र भेंट करते हुए सम्मानित किया। इस मुलाकात के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए पार्टी की प्रगति के बारे में मुख्य रूप से बात की गई। 



क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
